फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold price down and know what is today price?

सोना हुआ सस्ता, जानिए क्या है आज का भाव?

Thu, 06 Mar 2014 07:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 06 Mar 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
gold price down and know what is today price?

सोने की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट आ गई है। पिछले तीन दिनों तक सोने की कीमत बढ़ने के बाद कम हो गई है।

विज्ञापन


विदेशी बाजारों में गिरावट और स्थानीय स्तर पर भारी बिकवाली से घरेलू सराफा बाजार में सोना 280 रुपये लुढ़ककर 31 हजार से नीचे 30,820 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक व सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग कम रहने से चांदी भी 350 रुपये फिसलकर 47,050 रुपये प्रति किलो रह गई।


सराफा बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी 50 रुपये घटकर 25,400 रुपये प्रति पर बोली गई। हालांकि, चांदी सिक्कों में स्थिरता रही।

चांदी सिक्का लिवाली भाव 87,000 और बिकवाली 88,000 रुपये प्रति सैकड़ा रह गए। कारोबारियों का कहना है कि यूक्रेन तनाव नरम पड़ने और चीन में फिजिकल खरीदरी कम रहने से विदेशी बाजारों में सोने के भाव कमजोर हुए।
विज्ञापन


सिंगापुर में सोना बुधवार के 1,336.90 डॉलर से गिरकर बृहस्पतिवार को 1,334.86 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed