फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold price down again know what is rate?

सोने की कीमतों में फिर आई बड़ी गिरावट

Tue, 09 Sep 2014 07:22 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
gold price down again know what is rate?

थोक कारोबारियों की बिकवाली से घरेलू सराफा बाजार में सोना लगातार आठवें कारोबारी सत्र कमजोर हुआ। सोने के भाव 150 रुपये फिसलकर तीन माह के निचले स्तर 27,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए।

विज्ञापन


औद्योगिक मांग नरम रहने से चांदी भी 175 रुपये सस्ती होकर 41,900 रुपये प्रति किलो पर बिकी। कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती के चलते कीमती धातुओं की मांग में कमी आई।
विज्ञापन


पितृपक्ष शुरू होने के चलते बाजार में सोने की कीमतों में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। उसके बाद जब नवरात्र शुरू होंगे तो तब से कीमतों मं बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशों में कम हुए सोने के भाव

gold price down again know what is rate?

न्यूयार्क में सोने के भाव एक फीसदी घटकर 1,254.30 डॉलर प्रति औंस पर आए। यह गत 10 जून के बाद का निचला स्तर है। चांदी भी एक फीसदी नीचे 18.96 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

घरेलू बाजार में सोने में गिरावट का असर गिन्नी के भाव पर देखा गया। सोने की आठग्रामी गिन्नी 50 रुपये गिरकर 24,500 रुपये प्रति पर बिकी। हालांकि, चांदी सिक्कों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

चांदी सिक्का लिवाली भाव 73,000 और बिकवाली भाव 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। सोने की कीमतों में गिरावट अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी गिरावट हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों अस्थिरता नजर आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed