कम हुए सोने के दाम, जमकर खरीदें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांग में स्थिरता के बीच थोक कारोबारियों की बिकवाली से घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपए घटकर एक माह के निचले स्तर 29,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
गत 12 अप्रैल के बाद से सोने का यह न्यूनतम स्तर है। हालांकि, औद्योगिक मांग रहने से चांदी में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र बढ़ोतरी रही और भाव 50 रुपए ऊपर 42,300 रुपए प्रति किलो पर दर्ज किए गए।
चांदी के सिक्के 1,000 रुपए सस्ते
सर्राफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि बिकवाली और मौजूदा भाव पर मांग में स्थिरता रहने से सोने की कीमतों में गिरावट रही। इसके अलावा, डॉलर की तुलना में रुपये के भाव में आई तेजी का दबाव भी सोने की कीमतों पर देखा गया।
घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी भी 100 रुपये नरम पड़कर 25,000 रुपये प्रति के भाव पर बिकी। चांदी सिक्कों के भाव भी 1,000 रुपये घट गए। चांदी सिक्का लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा दर्ज किए गए।