{"_id":"b35ba6082bc49830cc897920271f9630","slug":"gold-price-decrease-again-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग घटने से सोना हुआ सस्ता","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मांग घटने से सोना हुआ सस्ता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 02 Sep 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
मांग में कमी के चलते घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव 90 रुपये घटकर 28,175 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। हालांकि, औद्योगिक मांग के बल पर चांदी 25 रुपये की बढ़त लेकर 42,800 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी।
विज्ञापन
घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,600 रुपये प्रति पर टिकी रही। चांदी सिक्कों के भाव में भी स्थिरता रही। चांदी सिक्का लिवाली भाव 74,000 और बिकवाली भाव 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
विज्ञापन