{"_id":"acb6264b9825ea51a3caa3333c285c73","slug":"gold-price-again-due-to-festival-season-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की कीमतों में हुआ उलटफेर, जानिए भाव","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने की कीमतों में हुआ उलटफेर, जानिए भाव
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Jan 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
विवाह सीजन की मांग के चलते ज्वेलरों की ओर से खरीद बढ़ने से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का रुख रहा। दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 150 रुपये उछल कर 28,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहे।
विज्ञापन
चांदी में भी 400 रुपये की मजबूती रही और भाव 40,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहे। सोने की अठग्रामी गिन्नी 24,000 रुपये के भाव पर स्थिर रही।
चांदी के सिक्कों में 1000 रुपये का उछाल देखने को मिला और भाव 65,000 रुपये प्रति सैकड़ा लिवाली व 66,000 रुपये प्रति सैकड़ा बिकवाली पर रहे।