{"_id":"b8a2fec6-3b1f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gold-imports-decreased-by-increased-import-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयात शुल्क बढ़ने से घटा सोने का आयात","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आयात शुल्क बढ़ने से घटा सोने का आयात
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 01 Dec 2012 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूल्य के लिहाज से सोने का आयात इस साल जुलाई-सितंबर की अवधि में 30 फीसदी गिरकर 20.2 अरब डॉलर पर आ गया। 2011 की समान अवधि में सोने का आयात 66 फीसदी बढ़कर 29 अरब डॉलर हो गया था। वित्त राज्यमंत्री नमो नारायण मीणा ने संसद को लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मीणा ने संसद को बताया कि हालांकि 2012-13 में अप्रैल-सितंबर के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी रही, फिर भी सोने के आयात में गिरावट आई है। सरकार द्वारा जनवरी और मार्च 2012 में सोने पर आयात शुल्क बढ़ाए जाने के कारण सोने के आयात में गिरावट आई है। 2011-12 में सोने के आयात 56.2 अरब डॉलर रहा।
विज्ञापन
मीणा ने कहा कि यह ध्यान देने वाली बात है कि हाल के वर्षों में ग्लोबल स्तर पर सोने की कीमतों में भी अच्छी खासी तेजी आई है। सोने का यह रुख सोने के निवेशकों के लिए सकारात्मक महत्व रखता है। इसलिए देश में सोने के आयात को बढ़ाने के लिए आंशिक योगदान किया जा सकता है।
विज्ञापन
2012-13 की अप्रैल-सितंबर अवधि के दौरान सरकार और सरकारी कंपनियों द्वारा 18,026 करोड़ रुपये का सोना आयात किया गया, जबकि निजी सेक्टर ने 92,501 करोड़ रुपये का आयात किया। चालू वित्तवर्ष के अपने बजटीय प्रस्ताव में तत्कालीन वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने स्टैंडर्ड गोल्ड बार पर बेसिक आयात शुल्क दोगुना बढ़ाकर 4 फीसदी और नॉन स्टैंडर्ड गोल्ड पर 10 फीसदी कर दिया था।
इसके साथ ही उन्होंने गैर ब्रांडेड ज्वेलरी पर एक फीसदी उत्पाद शुल्क भी लगाया था। एक अन्य सवाल के जवाब में मीणा ने बताया कि 2011-12 में देश में एनआरआई द्वारा भेजी गई शुद्ध राशि 6,346.9 करोड़ डॉलर रही। 2010-11 में यह आंकड़ा 5,312.4 करोड़ और 2009-10 में 5,179 करोड़ डॉलर था।