फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Gold hits one-month high, silver surges by 1,800 rupees

सोना एक माह के टॉप पर, चांदी 1,800 रुपये उछली

Fri, 20 Jun 2014 09:21 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 20 Jun 2014 09:21 PM IST
विज्ञापन
Gold hits one-month high, silver surges by 1,800 rupees

विदेशी बाजारों में सराफे में आए तगड़े उछाल से घरेलू सराफा बाजार में सोना 605 रुपये उछलकर 28,625 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। यह सोने का एक माह का उच्चतम स्तर है।

विज्ञापन


औद्योगिक व सिक्का निर्माताओं की तरफ से मजबूत मांग से घरेलू बाजार में चांदी 1,800 रुपये की जोरदार छलांग लगाकर 44,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

इराक के मौजूदा संकट के चलते निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ा दी, जिसका असर इसकी कीमतों पर हुआ। सिंगापुर में सोना 1,322.12 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया। यह गत 12 अप्रैल के बाद का उच्चतम स्तर है।
विज्ञापन


घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आई मजबूती का असर सिक्कों के भाव पर भी हुआ। सोने के सिक्के के भाव 300 रुपये उछलकर 24,900 रुपये प्रति आठ ग्राम हो गए। वहीं, चांदी सिक्कों में 3,000 रुपये की तगड़ा उछाल आया। चांदी सिक्का लिवाली भाव 80,000 और बिकवाली 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed