फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Gold gains Rs 230 silver dips Rs 450

त्योहारी मांग की उम्मीद में उछला सोना

Wed, 10 Oct 2012 08:48 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 10 Oct 2012 08:48 PM IST
विज्ञापन
Gold gains Rs 230 silver dips Rs 450
त्योहारी मांग की उम्मीद में घरेलू सराफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। जबकि, कमजोर ग्राहकी से चांदी के भाव में गिरावट का रुख रहा। सराफा बाजार में सोने के भाव 230 रुपये की तेजी लेकर 31,750 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। वहीं, चांदी 450 रुपये टूटकर 61,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई।  
विज्ञापन


लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 1,762. 84 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमेरिकी सोना वायदा भी गिरावट के साथ 1,763.40 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। चांदी 0.2 फीसदी फिसलकर 33.78 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
विज्ञापन


बाजार विश्लेषकों का कहना है कि यूरो जोन मंडल की अर्थव्यवस्था पर बन रहे दबाव से डॉलर की तुलना में यूरो में कमजोरी है। डॉलर के मजबूत होने से सोने की तेजी पर ब्रेक लगा है। हालांकि, कारोबारी इस गिरावट को अस्थाई मान रहे हैं और शीघ्र ही सोने में तेजी आने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, त्योहारी सीजन की मांग आने की उम्मीद और रुपये के कमजोर होने के बीच स्थानीय सराफा बाजार में सोना 230 रुपये उछलकर 31,750 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। गिन्नी भी 50 रुपये चढ़कर 25,450 रुपये प्रति हो गई। पूछ परख घटने से चांदी 450 रुपये गिरकर 61,000 रुपये पर आ गई।


हालांकि, मांग बढ़ने से चांदी सिक्के में 1,000 रुपये प्रति सैकड़ा की तेजी आई। चांदी सिक्का लिवाली 76,000 और बिकवाली 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा हो गया। सराफा कारोबारियों का कहना है कि अधिकतर ग्राहकों को सोने के दामों में कमी का इंतजार है, लेकिन विदेशी बाजारों में हो रहे उतार चढ़ाव का स्थानीय स्तर पर असर पड़ रहा है। बाजार में खुदरा ग्राहकी अब भी नहीं है। हालांकि त्योहारी मांग आने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed