फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold gains for first time in 3 days as low prices spur buying

डेढ़ माह के निचले स्तर पर आया सोना

Tue, 16 Oct 2012 07:26 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 16 Oct 2012 07:26 PM IST
विज्ञापन
gold gains for first time in 3 days as low prices spur buying
ग्राहकी नहीं होने से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। स्थानीय बाजार में सोना 255 रुपये उतर कर करीब डेढ़ माह के निचले स्तर 31,260 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी 370 रुपये फिसलकर 60 हजार से नीचे 59,930 रुपये प्रति किलो पर रह गई।
विज्ञापन


लंदन से मिली जानकारी के अनुसार सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1,738.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमेरिका सोना वायदा 2.90 डॉलर बढ़कर 1,740.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान, चांदी 0.2 फीसदी चढ़कर 32.81 डॉलर प्रति औंस पर रही। विश्लेषकों का कहना है कि पिछले दिवस सोने में आई गिरावट, डॉलर में नरमी और शेयर बाजार में तेजी की वजह से सोने की लिवाली बढ़ी है।   
विज्ञापन


इधर, विदेशी बाजारों में आई गिरावट और स्थानीय स्तर पर ग्राहकी नहीं आने से सोने पर भारी दबाव बना हुआ है। सोना 255 रुपये उतर कर 31 अगस्त 2012 के बाद के निचले स्तर 31,260 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस गिरावट के बावजूद गिन्नी 25,450 रुपये प्रति पर टिकी रही। त्योहारी सीजन होने के बावजूद ग्राहकी नहीं आने की वजह से चांदी 370 रुपये फिसलकर 60 हजार से नीचे 59,930 रुपये प्रति किलो बोली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी सिक्का लिवाली 75,000 और बिकवाली 76,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे। कारोबारियों का कहना है कि नवरात्र शुरू हो चुका है और कीमतें भी नीचे आई हैं, जिससे मांग आने की संभावना बन रही है। हालांकि ग्लोबल स्तर पर हो रहे उतार चढ़ाव का असर दिख सकता है। लेकिन त्योहारी सीजन होने से मांग आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed