खुशखबरी! 26,000 के नीचे फिसला सोना, जानिए क्या है दाम?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक बाजार में सुस्ती और घरेलू बाजार में स्टॉकिस्टों की कमजोर मांग के कारण सोने की कीमत रात भर में ही फिसल कर 26,000 रुपये के नीचे आ गई।
दूसरी तरफ, चांदी में लगातार तीसरे सत्र के दौरान भी भारी बिकवाली दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार कारोबारियों की बिकवाली और औद्योगिक मांग घटने के कारण चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावनाओं और अनुमान से कहीं बेहतर मैक्रोइकोनॉमिक आंकड़ों के कारण सोने की कीमतें वैश्विक बाजार में एक महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गई हैं।
अभी और गिरेंगे दाम
99.5 फीसदी की शुद्धता वाने स्टैंडर्ड सोने की कीमतें शुक्रवार के 26,000 रुपये प्रति ग्राम के मुकाबले शनिवार को 40 रुपये की गिरावट के साथ 25,960 रुपये रही।
99.9 शुद्ध वाले सोने की कीमत भी 40 रुपये घट कर 26,110 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। चांदी में प्रति किलो 285 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और शनिवार को इसकी कीमतें 35,195 रुपये प्रति किलो रही।
बाजार जानकारों का मानना है कि बाजार में थोड़ी और गिरावट देखी जा सकती है।