फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Gold down by Rs 50 silver by Rs 250 on fall in demand

सोना 230 रुपये फिसला, चांदी की चमक कायम

Wed, 31 Oct 2012 06:49 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 31 Oct 2012 06:49 PM IST
विज्ञापन
Gold down by Rs 50 silver by Rs 250 on fall in demand

विदेशी बाजार में निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने और घरेलू स्तर पर रुपये की हालत डांवांडोल होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना त्योहारी मांग के बावजूद 230 रुपये प्रति दस ग्राम सुस्त हो गया, जबकि चांदी छिटपुट ग्राहकी आने से 50 रुपये प्रति किलो तेज हो गई।

विज्ञापन


स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 31,520 रूपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया जबकि चांदी 59,700 रूपये प्रति किलो के भाव पर रही। हालांकि सोने की गिन्नी और चांदी सिक्कों के लिवाली-बिकवाली भाव पुराने स्तर पर बने रहे।
विज्ञापन


सोने के भाव विदेशी बाजार के रुख और डालर के मुकाबले रुपये की कमजोर होती स्थिति से प्रभावित हो रहे हैं। दरअसल दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका में चुनावी माहौल के बीच महाचक्रवात सैंडी के नुकसान पहुंचाने की आशंकाओं से निवेशक नए सौदों से परहेज कर रहे हैं। इसके अलावा यूरोपीय बाजार की अनिश्चितता स्थिति को और कमजोर कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed