{"_id":"c504b498-e0d3-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"gold-bounces-from-23-month-low-surges-rs-780-on-global-cues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने में लौटी चमक, चांदी भी उछली","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने में लौटी चमक, चांदी भी उछली
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 29 Jun 2013 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकॉर्ड गिरावट से उबरते हुए शनिवार को सोने में चमक लौटी। सोना 780 रुपए की बढ़त के साथ 26,430 रुपऐ प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सोने में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई लिवाली से आई तेजी और स्थानीय बाजार में ग्राहकी बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव बढ़े।
चांदी ने भी अपनी स्थिति में सुधार किया। चांदी 1,300 रूपये की छलांग लगाकर 41 हजार रूपये प्रति किलोग्राम पर रही।
यूरोपीय बाजार में सोना 1,200 डालर के स्तर से नीचे 1180.71 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया था। अमेरिका सोना वायदा भी 12.10 डॉलर चढ़कर 1223.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि सोने में हो रहे उतार-चढ़ाव से घबराए कुछ निवेशकों ने हालांकि बिकवाली की है जबकि तीन वर्ष के न्यूनतम स्तर पर उतरने से कुछ ने इसमें निवेश भी किया है, जिससे इसमें तेजी आई है। हालांकि आगे सोने में तेजी रहने की संभावना कम दिख रही है।
विज्ञापन