फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold bond scheme's second term

सोना खरीदने की योजना का दूसरा चरण रहा उत्साहवर्द्घक, 305 फीसदी बढ़ा आवेदन

Fri, 29 Jan 2016 04:40 AM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 04:40 AM IST
विज्ञापन
gold bond scheme's second term

भौतिक रूप में सोना खरीदने के  बजाय बांड के रूप में सोना खरीदने की योजना का दूसरा चरण उत्साहवर्द्घक रहा है। पहले चरण के करीब 916 किलो के मुकाबले इस बार 2790 किलो सोने के बराबर स्वर्ण बांड के लिए आवेदन मिला है।

विज्ञापन


केन्द्रीय वित्त मंत्रालय से प्राप्त आंकड़े के अनुसर इस दौरान 3.16 लाख लोगों ने 2790 किलो सोने केलिए आवेदन दिया है। इस मद में कुल 726 करोड़ रुपये मिले हैं। दूसरे चरण को आम जनता के लिए 18 से 22 जनवरी तक के लिए खोला गया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस योजना का पहला चरण बीते नवंबर में चलाया गया था। उस दौरान 915.95 किलो सोने के बराबर बांड के लिए सरकार के पास 246 करोड़ रुपए जमा हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सालाना 500 ग्राम तक के लिए कर सकते हैं निवेश

gold bond scheme's second term

दूसरे चरण की घोषणा के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बैंकों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकों से कहा था कि वे स्वर्ण बॉन्ड योजना के दूसरे चरण में संभावित निवेशकों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अपना पूरा प्रयास करें।

सरकार ने 5 ग्राम, 10 ग्राम, 50 ग्राम और 100 ग्राम सोने के बांड जारी करने का फैसला लिया है और इसी आधार पर आवेदन मंगाए गए थे। इसकी परिपक्वता अवधि पांच से सात साल की है। इसमें ब्याज दर की गणना निवेश के समय धातु के मूल्य के हिसाब से की जाती है।

स्वर्ण बॉन्ड योजना में कोई भी व्यक्ति सालाना 500 ग्राम तक के लिए निवेश कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 नवंबर 2015 को इस योजना की शुरूआत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed