{"_id":"74cd71be-64b3-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"gold-biscuits-be-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पाद शुल्क बढ़ा, महंगे होंगे सोने के बिस्किट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
उत्पाद शुल्क बढ़ा, महंगे होंगे सोने के बिस्किट
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2013 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी की तर्ज पर सोने में भारी निवेश करने के चलन को देखते हुए सरकार ने कच्चे सोने से छड़ ,बिस्किट, सिक्के आदि के निर्माण पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है। अभी तक कच्चे सोने से इनके उत्पादन पर तीन फीसदी उत्पाद शुल्क था, जो अब पांच फीसदी होगा।
विज्ञापन
सरकार का यह फैसला तौला बार यानी कच्चे सोने से आभूषणों के निर्माण पर लागू नहीं होगा। इस बाबत वित्त मंत्रालय ने सोमवार को एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। इस फैसले से सरकार का राजस्व तो बढ़ेगा ही साथ ही सोने में भारी निवेश पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
सोने के प्रति लोगों के बढ़ते क्रेज के चलते इसका आयात बढ़ रहा है जिससे व्यापार घाटा बढ़ा है और रुपया कमजोर हो रहा है। अधिसूचना के मुताबिक, 95 फीसदी से कम सोने की मात्रा वाली गोल्ड डोर बार के उत्पादन पर भी उत्पाद शुल्क बढ़ाकर पांच फीसदी कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से देश के भीतर कच्चे सोने की प्रोसेसिंग महंगी हो जाएगी।
विज्ञापन
उधर, सोने में आयात शुल्क चार फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी करने का असर तुरंत आभूषण बाजार और इस क्षेत्र की कंपनियों पर दिखा है। आभूषण की बिक्री से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई।
गौरतलब है कि सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के चलते इसके प्रति निवेशकों को क्रेज बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि कच्चे सोने से गैर तौला बार का निर्माण लगातार बढ़ रहा है। सोने में बड़े निवेश का चलन बढ़ रहा है जो सरकार के लिए चिंता का विषय है। उत्पाद शुल्क में वृद्धि का असर सोने के बिस्किट की कीमतों पर पड़ेगा।