फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold at low prices of three week

सोना तीन सप्ताह के निचले स्तर पर

Fri, 28 Sep 2012 01:09 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 28 Sep 2012 01:09 AM IST
विज्ञापन
 gold at low prices of three week
विदेशी बाजारों में जारी उतार चढ़ाव और घरेलू स्तर पर मांग नहीं आने से घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव तीन सप्ताह के निचले स्तर पर आ गए। जबकि, चांदी पुराने भाव पर टिकी रही। स्थानीय बाजार में सोना 250 रुपये घटकर 31,850 रुपये प्रति दस ग्राम पर रह गया। यह 3 सितंबर के बाद सोने का निचला स्तर है। चांदी के भाव 60,600 रुपये प्रति किलो पर बने रहे।
विज्ञापन


लंदन में कारोबार के दौरान सोना पिछले दिवस की गिरावट से उबरते हुए 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 1,755.69 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किया गया। उधर, चांदी भी 0.3 फीसदी बढ़कर 34.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इधर, घरेलू बाजार में स्थानीय स्तर पर उठाव नहीं होने से सोना 250 रुपये की गिरावट के साथ 31,850 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। यह 3 सितंबर के 31,610 रुपये प्रति दस ग्राम के बाद का सोने का न्यूनतम स्तर है।
विज्ञापन


गिन्नी भी 50 रुपये घटकर 25,400 रुपये प्रति रह गई। चांदी 60,600 रुपये प्रति किलो पर टिकी रही। चांदी सिक्का 1,000 रुपये बढ़ गए। चांदी सिक्का लिवाली 77,000 और बिकवाली 78,000 रुपये प्रति सैकड़ा हो गए। कारोबारियों का कहना है कि स्थानीय बाजार में ग्राहकी नहीं है। ग्राहक अदला-बदली पर जोर दे रहे हैं। थोक व्यापारी बाजार से दूर बने हुए हैं। खुदरा कारोबारी की बाजार में आने से कतरा रहे हैं। हालांकि, त्योहारी सीजन आने से जेवराती मांग बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed