{"_id":"6439af28-90c5-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"gold-and-silver-advances-on-good-buying","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने-चांदी की कीमतों में तेजी ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 20 Mar 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बल पर स्थानीय सराफा बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखी गई। घरेलू सराफा बाजार में सोना 140 रुपये मजबूत होकर 30,240 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
औद्योगिक मांग आने से चांदी भी 150 रुपये की तेजी लेकर 54,800 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में सोने के भाव 1,600 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बने हुए हैं।
विज्ञापन
न्यूयार्क में सोने के भाव 12.90 डॉलर बढ़कर 1,605.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। यह गत 27 फरवरी के बाद सोने का शीर्ष स्तर है। सराफा बाजार में स्टाकिस्टों की लिवाली और निवेशकों का रुझान इक्विटी की बजाय सराफा की ओर बढ़ने से भी धातुओं को मजबूती मिली।
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में सोने की गिन्नी के भाव 25,300 रुपये प्रति के स्तर पर टिके रहे। चांदी के सिक्कों में भी स्थिरता देखी गई। चांदी सिक्का लिवाली 81,000 और बिकवाली 82,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे।