फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Global NCAP asks Nissan to withdraw Datsun GO from India

एनसीएपी ने भारत से डैटसन गो वापस लेने को कहा

Fri, 07 Nov 2014 09:21 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Fri, 07 Nov 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
 Global NCAP asks Nissan to withdraw Datsun GO from India

उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए टेस्टिंग कराने वाली ग्लोबल बॉडी एनसीएपी ने कांपैक्ट कार डैटसन गो को ‘सब स्टैंडर्ड’ बताते हुए निसान इंडिया से इसे भारत के बाजार से वापस लेने को कहा है।

विज्ञापन


डैटसन गो पिछले वर्ष भारत में लांच की गई थी। डैटसन हाल में ग्लोबल एनसीएपी द्वारा आयोजित किए गए क्रैश टेस्ट में असफल रही थी। निसान के चेयरमैन और सीईओ को लिखे पत्र में ग्लोबल एनसीएपी चेयरमैन मैक्स मोजले ने भारत और इससे जुड़े बाजारों से डैटसन गो को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन


मोजले ने कहा है कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि निसान ने ऐसी कार लांच की है, जो कि स्पष्ट रूप से सब स्टैंडर्ड है। मौजूदा स्वरूप में डैटसन गो निश्चित रूप से यूनाइटेड नेशंस फ्रंटल इंपैक्ट रेगुलेशन पर खरी नहीं उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में संपर्क किए जाने पर निसान इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हमने अभी पत्र प्राप्त नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed