फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Give names of unclaimed deposit a/c on website: RBI to banks

बैंक वेबसाइट पर डालें निष्क्रिय खातों के खातधारकों का नाम: आरबीआई

Mon, 02 Feb 2015 08:34 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Mon, 02 Feb 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
बैंकों में निष्क्रिय खातों में जमा रकम के हकदारों की मदद के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को बैंकों को ऐसे खाताधारकों का नाम वेबसाइट पर प्रमुखता से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा बैंकों से ‘फाइंड’ का विकल्प भी देने को कहा गया है, जिससे खाताधारक आसानी से अपना नाम ढूंढ कर जानकारी हासिल कर सके।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि बैंकों को यह काम 31 मार्च तक पूरा कर लेना चाहिए और अपनी वेबसाइट को नियमित अंतराल पर अपडेट करना चाहिए।
विज्ञापन


शीर्ष बैंक ने कहा है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है कि बैंकों को निष्क्रिय खातों के धारकों का पता लगाने में अधिक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। ऐसे में बैंकों को सलाह दी जाती है कि वे 10 वर्ष या इससे अधिक समय से अनक्लेम्ड जमाओं या निष्क्रिय खातों की सूची अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के आकलन के मुताबिक 31 दिसंबर, 2013 तक बैंकों में 5,124 करोड़ रुपये रुपया पड़ा है, जिस पर खाताधारकों ने दावा नहीं किया है।

आरबीआई ने यह भी कहा है कि बैंक ‘फाइंड’ का विकल्प भी मुहैया कराएं, जिससे लोग खाताधारक के नाम से खातों की सूची सर्च कर सकें। इससे पहले के आरबीीआई के निर्देश में कहा गया था कि बैंकों को निष्क्रिय खाते के मामलों में ग्राहकों को खोजने के लिए विशेष प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed