{"_id":"7314b33c-1ada-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"get-second-gas-connection-but-not-on-subsidies-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा गैस कनेक्शन तो मिलेगा, मगर सब्सिडी पर सिलेंडर नहीं","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
दूसरा गैस कनेक्शन तो मिलेगा, मगर सब्सिडी पर सिलेंडर नहीं
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 20 Oct 2012 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही पते पर रसोई गैस का दूसरा कनेक्शन तो मिल जाएगा, लेकिन सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को अधिक धनराशि खर्च करनी पड़ेगी। दूसरे कनेक्शन पर उपभोक्ताओं को बिना सब्सिडी का सिलेंडर दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को राहत देते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस वितरकों को यह निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
एक ही पते पर रसोई गैस के दो कनेक्शन रखने पर रोक लगने के बाद से बड़े परिवार वाले उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। संयुक्त परिवारों में एक सिलेंडर मुश्किल से 15 से 20 दिन ही चल पाता है। ऐसे घरों में परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर दो से तीन कनेक्शन चल रहे थे।
विज्ञापन
एक पते पर सिर्फ एक कनेक्शन जारी होने के नियम ने संयुक्त परिवार वाले घरों की रसोई का गणित बिगाड़ दिया है। ऐसे में भले ही लोगों को बिना सब्सिडी का सिलेंडर लेना पड़े, एक से ज्यादा कनेक्शन पर रोक हटने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। इसके लिए आवेदन करने केबाद उपभोक्ताओं का अलग से कार्ड बनेगा।
विज्ञापन
इस कार्ड पर उपभोक्ता पूरे साल बिना सब्सिडी का रसोई गैस ले सकेंगे। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन यूपी के सचिव सुधीर निर्वाण ने बताया कि दूसरा कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के बराबर पैसा जमा कराना होगा।
गैस कनेक्शन ने बांट दी संयुक्त परिवारों की रसोई
एक पते पर एक गैस कनेक्शन के नियम ने कई संयुक्त परिवारों की रसोई बांट दी। कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता कागजी बंटवारा दिखाकर एक घर में दो रसोई दिखा रहे हैं। यूनाइटेड गैस एजेंसी के संचालक विजय दुग्गल ने बताया कि उनके पास ऐसे कई आवेदन आए हैं जिनमें मां-बाप ने बेटे-बहू की, सगे भाई ने भाई की रसोई अलग-अलग दिखाई है। इसके लिए लोग प्रमाण के लिए अलग होने का कागजी बंटवारा भी दिखा रहे हैं।