फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   GDP to grow 6.4% in 2015: Nomura

2015 में आर्थिक विकास दर रहेगी 6.4 फीसदी: नोमुरा

Wed, 26 Nov 2014 09:14 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 26 Nov 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
GDP to grow 6.4% in 2015: Nomura

भारतीय अर्थव्यवस्था उस दौर में पहुंचने के लिए तैयार है, जहां ऊंची वृद्धि दर और कम महंगाई आम लोगों के लिए बड़े पैमाने पर राहत लेकर आएंगी। वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था 2016 में एशिया की सबसे तेज गति से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था भी बन सकती है। जापान की वित्तीय क्षेत्र की कंपनी नोमुरा ने यह बात कही है।

विज्ञापन


नोमुरा देश में उत्पादकता बढ़ाने वाले सुधारों को लेकर आशावान है और इसका अनुमान है कि 2015 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर 6.4 फीसदी होगी। नोमुरा के चीफ इकोनॉमिस्ट रॉब सुब्बारमन ने कहा कि हम 2015 में भारत की आर्थिक संभावनाओं को लेकर सकारात्मक हैं।
विज्ञापन


नोमुरा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भारत की आर्थिक विकास दर 2015 में बढ़ कर 6.4 फीसदी हो जाएगी और 2014 में 5.2 फीसदी रहेगी। 2016 में यह और बढ़ कर 6.8 फीसदी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोमुरा का भारत के लिए कंपोजिट लीडिंग इंडेक्स बताता है कि अर्थव्यवस्था पहले से ही अपने निचले स्तर को छू चुकी है और अब यह रिकवरी के शुरुआती चरण में है। भारत में नोमुरा की अर्थशास्त्री सोनल वर्मा ने कहा कि कम महंगाई और ऊंची विकास दर का दौर आगे है।


उन्होंने कहा कि भारत की संभावनाओं को खतरा घरेलू के बजाए वैश्विक कारकों से अधिक है। सुधारों पर नोमुरा का कहना है कि सुधार लगातार होंगे, लेकिन यह क्रम से होेगा न कि एक साथ बड़े पैमाने पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed