फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gas subsidy only when income is less then 1 million rupees

रसोई गैस सब्सिडी से जुड़ी बड़ी खबर, जरूर पढ़िए

Wed, 24 Feb 2016 10:25 AM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
gas subsidy only when income is less then 1 million rupees

ऐसे रसोई गैस उपभोक्ता जिनकी आय दस लाख रुपये सालाना से ज्यादा है, उन्हें मोदी सरकार गैस सब्सिडी नहीं देगी। जल्द ही शहर की तमाम गैस एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं से फार्म भरवाया जाएगा।

विज्ञापन


इस दौरान उपभोक्ताओं को घोषणा पत्र देना होगा कि उनकी आय दस लाख रुपये सालाना से कम या अधिक  है। घोषणा पत्र में उपभोक्ताओं को अपने पैन कार्ड की भी डिटेल देनी होगी।
विज्ञापन


पीएम मोदी द्वारा की गई अपील के बाद से पिछले एक साल से टीवी चैनलों, अखबारों एवं सोशल मीडिया में लगातार लोगों से गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से कहा गया है कि अगर कोई उपभोक्ता आर्थिक रूप से संपन्न है और बिना सब्सिडी के भी एलपीजी (रसोई गैस) का खर्चा वहन कर सकता है तो वह स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ सकता है।

सोमवार को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के बजट अभिभाषण में भी बताया गया कि देश में अब तक 62 लाख लोग गैस सब्सिडी छोड़ चुके हैं। इसमें आईओसी के इलाहाबाद जिले के ग्राहकों की संख्या 22598 है।

ग्राहकों से घोषणापत्र भरवाएं

gas subsidy only when income is less then 1 million rupees

इसके पूर्व केंद्र सरकार की ओर से पिछले साल 28 दिसंबर को एलान किया गया कि ऐसे उपभोक्ता जिनकी सालाना आय दस लाख रुपये से ज्यादा है, उन्हें गैस सब्सिडी नहीं मिलेगी। केंद्र सरकार के इस घोषणा के बाद तमाम गैस कंपनियों ने अपने ऐसे ग्राहकों को चिह्नित करने की तैयारी कर ली है।

इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) की बात करें तो कंपनी द्वारा अगले माह से अपनी गैस एजेंसियों को ग्राहकों के लिए घोषणा पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि एजेंसियां ग्राहकों से घोषणा पत्र भरवाएं।

इंडेन ने स्पष्ट किया है अगर किसी रसोई गैस उपभोक्ता के यहां पति, पत्नी या उनके आश्रित कमा रहे हैं तो उन सभी की सालाना आय जोड़ी जाएंगी

अगर सालाना आय दस लाख से ज्यादा की हुई तो उन्हें रसोई गैस सब्सिडी नहीं दी जाएगी। इस दौरान उनके पैनकार्ड का नंबर भी घोषणा पत्र में लिया जाएगा। लोगों को इस संबंध में उनके मोबाइल पर भी मैसेज भेजे जा रहे हैं।

‘ सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस की सब्सिडी पाने के लिए घोषणा पत्र भरना होगा। गैस एजेंसियों को जल्द ही घोषणा पत्र वाले आवेदन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। ’
-टीडी साबू , मुख्य संभागीय प्रबंधक आईओसी।

आधार कार्ड लिंक कराना जरूरी

gas subsidy only when income is less then 1 million rupees

केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसर्फर फार एलपीजी (डीबीटीएल) योजना के तहत जिन लोगों रसोई गैस में सब्सिडी पाने के लिए अपने आधार नंबर लिंक नहीं कराए हैं वे संबंधित गैस एजेंसी जाकर अपने आधार कार्ड को लिंक करवा लें।

बता दें कि जिले में सभी गैस कंपनियों के तकरीबन 5.80 लाख उपभोक्ता है। इसमें से अब तक 55 फीसदी उपभोक्ताओं ने ही अपने आधार नंबर को डीबीटीएल से लिंक कराया है।

आईओसी के अफसरों के मुताबिक 31 मार्च तक सभी उपभोक्ता अपने आधार नंबर को लिंक जरूर करवा लें। अगर आधार नंबर लिंक न कराया तो बाद में ऐसे ग्राहकों को गैस सब्सिडी नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed