{"_id":"4bd7e880-3267-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gain-in-gold-and-silver-by-foreign-strongness","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशों में तेजी से सोने-चांदी में बढ़त","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
विदेशों में तेजी से सोने-चांदी में बढ़त
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 19 Nov 2012 10:06 PM IST
विज्ञापन
विदेशों में तेजी की खबरों से घरेलू सराफा बाजार में सोना 25 रुपये की मजबूती के साथ 32,200 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। चांदी भी 300 रुपये बढ़त लेकर 61,400 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।
विज्ञापन
विदेशों से मिली खबरों के अनुसार सोने के भाव में मजबूती रही। कारोबार के दौरान सोना 1,723.10 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिका में सोने का वायदा 1,723.10 डॉलर प्रति औंस दर्ज किए गए। चांदी में भी तेजी का रुख रहा। कारोबार के दौरान चांदी 1.2 फीसदी चढ़कर 32.59 डॉलर प्रति औंस हो गई।
विज्ञापन
कारोबारियों के अनुसार अमेरिका में मंदी से निकलने के लिए की जा रही जद्दोजहद के बीच निवेशकों ने बाजार से किनारा कर लिया है। आने वाले दिनों में सोने के भाव में गिरावट रहने के आसार हैं। स्थानीय सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं ने तेजी का रुख अख्तियार किया। रुपये में कमजोरी चल रही है, जिससे सोने के भाव ऊंचे बने हुए हैं।
विज्ञापन
स्थानीय कारोबार में सोने के दाम 25 रुपये बढ़कर 32,200 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। चांदी 300 रुपये बढ़कर 61,400 रुपये प्रति किलो रही। चांदी सिक्का लिवाली 78,000 और बिकवाली 79,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे। गिन्नी 25,200 रुपये प्रति दर्ज की गई।