{"_id":"0b6b4676-8fd6-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"food-inflation-a-credit-negative-for-india-moody-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य महंगाई घटा सकती है साख: मूडीज","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
खाद्य महंगाई घटा सकती है साख: मूडीज
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 18 Mar 2013 07:43 PM IST
विज्ञापन
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने चेतावनी दी है कि खाद्य महंगाई का ऊंचा स्तर देश की क्रेडिट रेटिंग पर नकारात्मक असर डाल सकता है।
विज्ञापन
एजेंसी के मुताबिक इससे सरकार पर वित्तीय दबाव बढ़ सकता है और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति पर भी इसका असर दिखाई दे सकता है। मूडीज की इनवेस्टर सर्विस की ओर से जारी क्रेडिट आउटलुक रिपोर्ट में कहा है कि खाद्य महंगाई का जारी रहना भारत के आर्थिक परिदृश्य के लिए नकारात्मक (क्रेडिट निगेटिव) लक्षण है।
इससे देश की आर्थिक विकास दर में धीमापन बना रह सकता है और चालू खाते व वित्तीय घाटे का दबाव भी बढ़ सकता है। हालांकि रेटिंग एजेंसी फिच और स्टेंडर्ड एंड पूअर द्वारा भारत का क्रेडिट आउटलुक ‘स्थिर’ से घटाकर ‘नकारात्मक’ किए जाने के बावजूद मूडीज ने भारत के लिए अपना आउटलुक ‘स्थिर’ बनाए रखा है।
विज्ञापन