फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Following the advice of stock buy back shares Infosys stocks jumps by 2 percent

शेयर पुनर्खरीद की सलाह के बाद दो फीसदी उछले इनफोसिस के शेयर

Wed, 06 Aug 2014 09:18 PM IST
बंगलूरू/मुंबई/एजेंसी
बंगलूरू/मुंबई/एजेंसी Updated Wed, 06 Aug 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
Following the advice of stock buy back shares Infosys stocks jumps by 2 percent

आईटी कंपनी इनफोसिस के पूर्व निदेशकों टीवी मोहनदास पई, वी. बालाकृष्णन और डीएन प्रह्लाद ने कंपनी को 11,200 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की पुनर्खरीद करने की सलाह दी है। देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी को यह सलाह उसके शेयरों के मूल्य में तेजी लाने के उद्देश्य से दी गई है। पूर्व कार्यकारियों की इस सलाह के बाद बुधवार को इनफोसिस के शेयरों में 2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

विज्ञापन


कंपनी बोर्ड को लिखे पत्र में पई, बालाकृष्णन और प्रह्लाद ने कहा है कि शेयर पुनर्खरीद से प्रबंधन और निवेशकों के बीच ‘सूचनाओं की विषमता’ का पता चलेगा। शीर्ष कार्यकारियों ने कहा कि मजबूत नकदी भंडार को देखते हुए इनफोसिस को 3,850 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 11,200 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीद लेने चाहिए। यह बुधवार को इनफोसिस के बंद शेयर भाव 3,574 रुपये से 7.7 फीसदी अधिक है। बीएसई पर इनफोसिस के भाव 2.01 फीसदी ऊपर 3,574.70 रुपये और एनएसई पर 1.34 फीसदी ऊपर 3,560 रुपये पर बंद हुए।
विज्ञापन


इस बारे में इनफोसिस के प्रवक्ता का कहना है कि कंपनी बोर्ड और प्रबंधन शेयरधारकों और निवेशकों की तरफ से नियमित आधार पर विभिन्न विषयों पर अनुरोध प्राप्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शेयर पुनर्खरीद की मांग ऐसे समय में आई है, जब इनफोसिस अपने इतिहास के सबसे बड़े नेतृत्व परिवर्तन के बीच है। पूर्व कार्यकारियों की तरफ से यह पत्र एसएपी एजी के पूर्व कार्यकारी विशाल सिक्का द्वारा इनफोसिस के सीईओ का कार्यभार संभालने के दो दिन बाद लिखा गया है। सिक्का इनफोसिस के पहले गैर संस्थापक सीईओ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed