{"_id":"847a09ea-4548-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"focus-on-rural-telcos-says-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों पर जोर दें टेलीकॉम कंपनियां: प्रधानमंत्री","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
गांवों पर जोर दें टेलीकॉम कंपनियां: प्रधानमंत्री
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Dec 2012 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक टेलीफोन सेवा पहुंचाने के लिए टेलीकॉम इंडस्ट्री को आगे आना चाहिए। इसके लिए कंपनियां सरकार के साथ साझेदारी कर शहरी क्षेत्रों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी टेली घनत्व को बढ़ा सकती है। यह आह्वान बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने फिक्की द्वारा आयोजित ‘इंडिया टेलीकॉम 2012’ के कार्यक्रम में किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार नई नीतियों और कदमों के जरिए इस तरह के कदम उठा रही है जिससे टेलीकॉम सेक्टर के प्रति निवेशकों की चिंताएं दूर हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि अब टेलीकॉम सेक्टर की समस्याओं का अंत हो रहा है। सरकार ने पिछले एक साल में ऐसे कई कदम उठाएं हैं जिससे सेक्टर की समस्याओं का अंत हो सके।
विज्ञापन
ऐसे में यह इंडस्ट्री के लिए जरूरी है कि वह ऐसे नए तरीके अपनाएं जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों की तरह टेली घनत्व की सफलता दोहराई जा सके। शहरी क्षेत्रों में जहां टेली घनत्व 169 है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में यह केवल 41 है। ऐसे में यह जरूरी है कि टेलीकॉम विभाग इस अंतर को कम करने के लिए बड़ा सोचने के साथ-साथ रचनात्मक रूप से सोचे।
विज्ञापन
इसके तहत यूएसओ फंड के बेहतर इस्तेमाल या फिर दूसरे कोई बेहतर तरीके को लागू करने का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि हम ऐसे भारत को नहीं बना सकते, जहां फोन की कमी समावेशी विकास में बाधा बने। नई दूरसंचार नीति के तहत साल 2017 तक ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीघनत्व 70 फीसदी और 2020 तक 100 फीसदी करना है।
प्रधानमंत्री ने इसके अलावा ब्रॉडबैंड सेवाओं की उपलब्धता और स्मार्टफोन, टैबलेट की उचित कीमत पर उपलब्धता को भी बहुत जरूरी कहा है। साथ ही, इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने सहित दूसरे कदम उठाने की बात कही है। प्रधानमंत्री के अनुसार नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क प्रोजेक्ट के जरिए सभी ग्रामीण पंचायतों को जोड़ा जा रहा है, जो कि सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति में अहम भूमिका अदा करेगा।