फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   FM to launch enhanced ‘single window’ website for taxpayers

करदाताओं के लिए आज लॉन्च होगी ‘सिंगल विंडो’ वेबसाइट

Mon, 22 Sep 2014 09:05 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 22 Sep 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
FM to launch enhanced ‘single window’ website for taxpayers

करदाता रिटर्न भरने या पैन कार्ड के लिए आवेदन करने जैसे आयकर विभाग से जुड़े कार्य अब एक ही वेबसाइट के जरिए कर सकेंगे। वित्त मंत्री अरुण जेटली सोमवार को करदाताओं के लिए कई नई सुविधाओं के साथ ‘सिंगल विंडो’ वेबसाइट लांच करेंगे।

विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आयकर विभाग की मौजूदा वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in का नया वर्जन अब विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सभी ऑनलाइन सेवाओं और गतिविधियों के लिए एक ‘सिंगल विंडो’ के रूप में कार्य करेगा। यह वेबसाइट और अधिक यूजर फ्रेंडली और दमदार होगी, जिससे कि वह एक समय में ढेर सारी हिट को हेंडल कर सकेगी।
विज्ञापन


आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नई वेबसाइटल में कई नए फीचर दिए जाएंगे और यह ग्राहकों के लिए अधिक सहज होगी। करदाता अपना आईटी रिटर्न ऑनलाइन भरने में सक्षम हो सकेंगे और यहां तक कि इस पोर्टल के जरिए पैन कार्ड के लिए भी आवदेन कर सकेंगे। जिसके लिए अब तक विभाग की अलग आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed