{"_id":"8a56731b43ddc0dc1f2495249bcc87ff","slug":"fm-to-launch-enhanced-single-window-website-for-taxpayers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करदाताओं के लिए आज लॉन्च होगी ‘सिंगल विंडो’ वेबसाइट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
करदाताओं के लिए आज लॉन्च होगी ‘सिंगल विंडो’ वेबसाइट
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 22 Sep 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
करदाता रिटर्न भरने या पैन कार्ड के लिए आवेदन करने जैसे आयकर विभाग से जुड़े कार्य अब एक ही वेबसाइट के जरिए कर सकेंगे। वित्त मंत्री अरुण जेटली सोमवार को करदाताओं के लिए कई नई सुविधाओं के साथ ‘सिंगल विंडो’ वेबसाइट लांच करेंगे।
विज्ञापन
आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आयकर विभाग की मौजूदा वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in का नया वर्जन अब विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सभी ऑनलाइन सेवाओं और गतिविधियों के लिए एक ‘सिंगल विंडो’ के रूप में कार्य करेगा। यह वेबसाइट और अधिक यूजर फ्रेंडली और दमदार होगी, जिससे कि वह एक समय में ढेर सारी हिट को हेंडल कर सकेगी।
विज्ञापन
आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नई वेबसाइटल में कई नए फीचर दिए जाएंगे और यह ग्राहकों के लिए अधिक सहज होगी। करदाता अपना आईटी रिटर्न ऑनलाइन भरने में सक्षम हो सकेंगे और यहां तक कि इस पोर्टल के जरिए पैन कार्ड के लिए भी आवदेन कर सकेंगे। जिसके लिए अब तक विभाग की अलग आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन