फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   exports up 13 percent in august

आखिरकार काबू में आया व्यापार घाटा

Tue, 10 Sep 2013 08:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Sep 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
exports up 13 percent in august

निर्यात बढ़ाने और आयात पर अंकुश लगाने की सरकारी की कोशिशें कामयाब होती दिख रही हैं।

विज्ञापन


अगस्त में निर्यात 12.97 फीसदी बढ़ा है, जबकि आयात में 0.68 फीसदी की कमी आई है। इससे व्यापार घाटा पिछले साल के मुकाबले करीब 23 फीसदी घटकर 1,092 करोड़ डॉलर रह गया है।

हालांकि, इस दौरान कच्चे तेल का आयात करीब 18 फीसदी बढ़ा, लेकिन सोने का आयात गत वर्ष के अपेक्षा 2.20 अरब डॉलर से घटकर 0.65 अरब डॉलर रह गया है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा का कहना है कि निर्यात को बढ़ावा देने की कोशिशें रंग ला रही हैं। इस साल अच्छे मानसून के चलते उन्होंने कृषि निर्यात में भी अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है।
विज्ञापन


लगातार दूसरे महीने निर्यात में वृद्धि के लिए उन्होंने भारतीय माल के परंपरागत बाजारों के अलावा अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका और आसियान देशों से बढ़ी मांग को वजह बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल के मुकाबले इस साल अगस्त में निर्यात करीब 13 फीसदी बढ़कर 2,614 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है, जबकि आयात 0.68 फीसदी घटकर 3,705 करोड़ डॉलर रहा है।


चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त के दौरान निर्यात में 3.9 फीसदी की वृद्धि हुई है, वहीं आयात में 1.7 फीसदी का इजाफा हुआ है।

सोने का आयात एक तिहाई
अगस्त में सोने के आयात में आई भारी गिरावट के बावजूद आनंद शर्मा का मानना है कि इससे ज्वेलरी क्षेत्र पर असर नहीं पड़ेगा।

रुपए को संभालने के लिए रिजर्व बैंक ने सोने के आयात पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं। जिससे सोने का आयात पिछले साल अगस्त के मुकाबले एक तिहाई से भी कम रह गया है।

कच्चे तेल का आयात बेकाबू
निर्यात बढ़ाने के बावजूद कच्चे तेल का आयात बड़ी चिंता बना हुआ है। अगस्त में कच्चे तेल का आयात करीब 18 फीसदी बढ़कर 1,281 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

आनंद शर्मा ने कहा कि पिछले दस दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं, जिसका असर आयात बिल पर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed