फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   excise duty will increase for ration sugar

राशन की चीनी के लिए बढ़ेगा उत्पाद शुल्क

Mon, 18 Feb 2013 11:40 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 18 Feb 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
excise duty will increase for ration sugar

चीनी को नियंत्रण मुक्त करने का मन बना चुकी सरकार ने गरीबों को राशन के जरिए रियायती दर पर चीनी उपलब्ध कराने का रास्ता भी ढूढ़ लिया है। सरकार की योजना लेवी चीनी की खरीद पर पड़ने वाले बोझ को उत्पाद शुल्क बढ़ाकर पूरा करने की है।

विज्ञापन


कृषि शरद पवार ने सोमवार को खाद्य मंत्रालय के इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए कहा कि उत्पाद शुल्क को 0.71 रुपये से बढ़ाकर 1.50 रुपये प्रति किलो किए जाने का चीनी की बाजार की कीमतों पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं सरकार पर पड़ने वाले बोझ की भी भरपाई हो जाएगी।
विज्ञापन


भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की 84वीं आम बैठक का आरंभ करने के बाद पवार ने बताया कि चीनी को सरकार के नियंत्रण से मुक्त किए जाने से इस उद्योग को अन्य उद्योगों की तरह बढ़ने का मौका मिलेगा। सरकार को राशन के लिए सालाना लगभग 27 लाख टन चीनी की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सरकार को भी राशन के लिए खुले बाजार से चीनी की खरीद करनी होगी। अभी मिलें सरकार को राशन के लिए 19.04 रुपये प्रति किलो की दर पर चीनी दे रही हैं। लेकिन नियंत्रण मुक्त होने के बाद सरकार को बाजार मूल्य चुकाने होंगे।


उन्होंने बताया कि मौसम के मौजूदा मिजाज से कुछ एक क्षेत्रों में रबी फसलों को आंशिक नुकसान हुआ है। उत्तर भारत में कुछ एक क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है। इसका विपरीत असर खड़ी फसलों पर हुआ है। हालांकि अभी तक कृषि मंत्रालय के पास फसलों के नुकसान का पूरा ब्योरा नहीं आया है। लेकिन दूसरी ओर मौजूदा बरसात रबी फसलों के लिए लाभकारी है। उम्मीद है कि इस साल भी गेहूं का उत्पादन पिछले वर्ष की बराबर हो सकेगा। उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा कि वे ऐसे कदम उठाएं कि उनके नवीनतम शोध व अनुसंधान का लाभ किसानों तक सीधे पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed