फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   exchange bared no trading anywhere

एक एक्सचेंज से निकाले जाने पर कहीं नहीं कर पाएंगे कारोबार

Mon, 30 Jun 2014 08:39 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Mon, 30 Jun 2014 08:39 PM IST
विज्ञापन
exchange bared no trading anywhere
वायदा बाजार आयोग ने शेयर बाजार की तर्ज पर कमोडिटी एक्सचेंज में भी अब उन कारोबारियों पर रोक लगाने का आदेश दिया है, जिन्हें पहले किसी भी कमोडिटी एक्सचेंज से निकाला जा चुका है।
विज्ञापन


यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आयोग ने कहा कि किसी कारोबारी को निष्कासित करने वाले एक्सचेंज को दूसरे कमोडिटी एक्सचेंजों को भी इसकी सूचना देनी होगी। साथ ही उस कारोबारी का नाम अपनी वेबसाइट पर भी डालना होगा। आयोग ने बताया कि हालांकि यदि किसी कारोबारी को किसी दूसरे एक्सचेंज में सिर्फ निलंबित किया गया है या उनके कारोबार पर प्रतिबंध लगाया गया है, तो इस वजह से दूसरे एक्सचेंज में उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


एफएमसी ने कहा कि किसी कारोबारी दी गई चेतावनी, जुर्माना, निलंबन या प्रतिबंध उसी एक्सचेंज तक सीमित रहेंगे जहां यह कार्रवाई की जाएगी। नियमों में यह बदलाव कारोबारियों और एक्सचेंजों की मांग पर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed