फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   everybody right to take loans says chidambaram

सभी को मिले ऋण लेने का हक: चिदंबरम

Sat, 22 Dec 2012 10:16 PM IST
जयपुर/अमर उजाला ब्यूरो
जयपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Dec 2012 10:16 PM IST
विज्ञापन
everybody right to take loans says chidambaram
केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि देश के हर नागरिक को ऋण लेना का अधिकार मिलना चाहिए। सरकार ने जिस तरह से रोजगार और शिक्षा का अधिकार लागू किया और अब खाने का अधिकार देने की तैयारी में है, ठीक उसी तरह बैंकिंग सेवा का अधिकार भी देना चाहती है।
विज्ञापन


इससे देश का हर नागरिक चाहे किशोर हो या वरिष्ठ सभी को खाता खुलवाने का अधिकार मिले और ऋण लेने का भी। पैसे के अभाव में शिक्षा छोड़ने के बजाय कोई भी गरीब बच्चा लोन लेकर पढ़ाई पूरी कर सके और छोटे व्यापारी व्यापार बढ़ाने के लिए ऋण ले सके।
विज्ञापन


चिदंबरम स्टेट बैंक और बीकानेर एंड जयपुर की एक हजारवीं शाखा का उद्घाटन करने के लिए शनिवार सुबह जयपुर आए थे और रिमोट के जरिए संभार स्थित शाखा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गरीब समाज में अपनी प्रतिष्ठा बचाने सहित कई कारणों के चलते अपना कर्तव्य मानकर लोन चुकाता है, जबकि बड़े बड़े औद्योगिक घराने करोड़ों का ऋण लेकर भी चुकाने की जहमत नहीं उठाते। बैंक छोटे ऋण चाहने वाले गरीबों के बजाय उद्योगों के पीछे भागते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जादू है कैश सब्सिडी
चिदंबरम ने कहा कि केंद्र सरकार की जरूरतमंदों के खातों में सीधे पहुंचने वाली कैश सब्सिडी योजना एक तरह का जादू है। दिल्ली से कैश बैंक में जाएगा और कुछ सेकेंड में गांव-गांव तक जरूरतमंदों के खातों में पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की सफलता बहुत हद तक बैंकों पर ही निर्भर करेगी। उन्होंने अपील की कि बैंक देश के हर गांव तक अपनी पहुंच बनाएं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री नमो नारायण मीणा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed