फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   EPFO to increase insurance cover to 5.5 lac

बीमा कवर बढ़ाकर साढ़े पांच लाख रुपये करेगा EPFO

Mon, 07 Sep 2015 07:57 AM IST
Updated Mon, 07 Sep 2015 07:57 AM IST
विज्ञापन
EPFO to increase insurance cover to 5.5 lac

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कर्मचारी डिपोजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (ईडीएलआई) के तहत अधिकतम बीमा कवर बढ़ाकर 5.5 लाख रुपये कर सकता है। फिलहाल यह 3.6 लाख रुपये है।

विज्ञापन


ईपीएफओ के छह लाख से अधिक अंशधारकों के लिए बीमा लाभ बढ़ाने के प्रस्ताव को पेंशन एवं ईडीएलआई क्रियान्वयन समिति की नौ सितंबर को होने वाली बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। बैठक के एजेंडे में यह मामला शामिल है। मंजूरी के बाद इसे ईपीएफओ की निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) के सामने रखा जाएगा। इस निकाय के अध्यक्ष केंद्रीय श्रम मंत्री हैं।
विज्ञापन


न्यासी बोर्ड की स्वीकृति के बाद संशोधित ईडीएलआई योजना को श्रम मंत्रालय की अधिसूचना के जरिए लागू किया जाएगा। फिलहाल ईडीएलआई के तहत अगर किसी ईपीएफओ अंशधारक की एक ही संगठन में लगातार एक साल सेवा के बाद मृत्यु हो जाती है तो उसके द्वारा नामित व्यक्ति को पिछले 12 महीने लिए गए उसके औसत मासिक वेतन की 20 गुनी राशि 20 प्रतिशत बोनस के साथ दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


15,000 प्रति महीना पाने वालों के लिए है योजना

EPFO to increase insurance cover to 5.5 lac

मौजूदा समय में योजना के लिए 15,000 प्रति महीना की अधिकतम वेतन सीमा स्थिति में अधिकतम बीमा राशि 3.6 लाख रुपये बनती है। यह प्रस्ताव किया गया है कि इस योजना में पिछले 12 महीने के औसत मासिक वेतन का 30 गुना बीमा किया जाना चाहिए। इसके साथ-साथ ईपीएफ खाते में औसत शेष राशि के 50 प्रतिशत या अधिकतम एक लाख रुपये भी देय होगा। ऐसे में अधिकतम बीमा राशि बढ़कर 5.5 लाख रुपये हो जाएगी।

इसमें 12 महीने से कम और 12 महीने पूरा करने वाले अंशधारकों के मामले में बीमा राशि के आकलन के लिए अलग-अलग तरीके अपनाने की व्यवस्था भी खत्म करने का प्रस्ताव है। मौजूदा योजना के तहत अगर किसी अंशधारक की सेवा 12 महीने से कम है तो वह अधिकतम 1.20 लाख रुपये की बीमा राशि पाने का हकदार है। इस श्रेणी के अंशधारक अपने पीएफ एकाउंट में औसत राशि (अगर यह 50 हजार से कम है तो) के बराबर बीमा राशि के हकदार हैं।

अगर उनके खाते में पीएफ राशि 50 हजार से अधिक है तो वे उतनी ही राशि के हकदार होंगे और इसके अलावा 50 हजार से अधिक की राशि का 40 प्रतिशत भी उन्हें मिलेगा। हालांकि इसके लिए अधिकतम सीमा एक लाख रुपये है। ऐसे खाताधारक दी जाने वाली राशि के 20 फीसदी बोनस के भी हकदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed