{"_id":"30906fb6-21d2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"electronics-companies-expect-50-percent-more-sales","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को 50% ज्यादा बिक्री की उम्मीद","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को 50% ज्यादा बिक्री की उम्मीद
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 29 Oct 2012 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में कंपनियों की आकर्षक पेशकश और कई नए उत्पादों के बाजार में आने से उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की मांग में तेजी आने लगी है। ऐसे में कंपनियां पिछले सीजन की तुलना में इसबार 50 प्रतिशत अधिक कारोबार रहने की उम्मीद कर रही हैं। बढ़ती महंगाई और त्योहारी खर्चों में कटौती के अनुमानों के बावजूद इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली कंपनियां त्योहारी सीजन में ज्यादा से ज्यादा सामान बेचने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
इस क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों सोनी, एलजी, सैमसंग, पैनासोनिक, हायर, गोदरेज, वर्लपूल और वीडियोकॉन ने त्योहारों के मद्देनजर कई नए और पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद पेश किए हैं। महंगी होती बिजली के चलते कंपनियां इस बार कम बिजली खपत वाले उत्पादों पर विशेष जोर दे रही है। अधिकांश कंपनियों ने 75 इंच से बडे़ एलईडी व एलसीडी टेलीविजन बाजार में पेश किए हैं। सोनी ने सबसे पहले 84 इंच का टेलीविजन पेश किया। इसको देखते हुए सैमसंग और एलजी ने भी इसी श्रेणी का टेलीविजन उतारा है।
विज्ञापन
उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एप्लायंसेस मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन (सीईएएमए) के अध्यक्ष अनिरुद्ध धूत के अनुसार देश का यह उद्योग 45 हजार करोड़ रुपये का है और त्योहारी सीजन में इस उद्योग के उत्पादों की मांग में तेजी आती है। आमतौर पर त्योहार के लिए लोग नये उत्पाद खरीदते हैं।
विज्ञापन
पैनासोनिक ने चालू त्योहारी सीजन सितंबर से नवंबर में 1,200 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य रखा है, जो पिछले सीजन की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक है। कंपनी इस सीजन में विपणन पर 75 करोड़ रुपये व्यय कर रही है। कंपनी के कारोबार में फ्लैट पैनल टेलीविजन की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत है।
इसी तरह से सोनी ने अत्याधुनिक नए उत्पादों के बल पर इस सीजन में 2,850 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य रखा है, जो पिछले सीजन की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने अपने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विपणन पर 150 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसी तरह से हायर ने भी चालू सीजन में कारोबार में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का लक्ष्य तय किया है।