{"_id":"10ad004c-8b45-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"egom-defers-mmtc-stake-sale-on-valuation-concerns","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमटीसी का विनिवेश टला ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एमएमटीसी का विनिवेश टला
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 13 Mar 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएमटीसी का विनिवेश टाल दिया गया है। एमएमटीसी में ऑफर फॉर सेल के जरिये 9.33 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विनिवेश सचिव रवि माथुर ने बताया कि अंतर मंत्रालय पैनल की बैठक में एमएमटीसी के शेयर मूल्यांकन को लेकर बिक्री को टाल दिया गया है। मंत्रिसमूह ने मूल्यांकन पर मर्चेंट बैंकरों की सिफारिशों को स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन
हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि एमएमटीसी में शेयर बिक्री के लिए मंत्रिसमूह की अगली बैठक कब होगी। इश्यू के 14 मार्च को बाजार में लाने की योजना थी। माना जा रहा है कि एमएमटीसी में अब विनिवेश वित्त वर्ष 2013-14 में हो पाएगा।
विज्ञापन