फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   drug company, penalty, cipla, nppa

ज्यादा दाम वसूलने वाली दवा कंपनियों पर 328 करोड़ का जुर्माना

Sat, 07 Dec 2013 12:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Dec 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
drug company, penalty, cipla, nppa

केंद्र सरकार ने तय कीमतों से ज्यादा दाम वसूलने वाली दवा कंपनियों पर कार्रवाई करते हुए इस साल नवंबर तक 328 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


नेशनल फार्मासूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने सिप्ला, सनोफी, डायटर, कैडिला समेत कई दवा कंपनियों को तय कीमत से अधिक वसूलने का दोषी पाया। एनपीपीए ने इन कंपनियों के खिलाफ तय कीमत से अधिक वसूली के 72 मामले दर्ज किए हैं। एनपीपीए इन मामलों में अब तक 26 करोड़ रुपये की वसूली कर चुका है।
विज्ञापन


एनपीपीए ने इस साल रेक्सीन फार्मासूटिकल पर लगभग 5.11 करोड़ रुपये, लिवोगार्ड 60 एमएल के लिए लार्क लैब पर 1.9 करोड़ रुपये, एकोस्पिरिन के लिए यूएसवी लिमिटेड पर 1.35 करोड़ रुपये, प्रेडोन फोर्ट और डायटर के लिए ओकासा फार्मा पर 2.38 करोड़ और 1.24 करोड़ रुपये, सनोफी पर लेक्सिस के लिए 62 लाख, सिप्लॉक्स आई ड्रॉप के लिए सिप्ला पर 8.74 करोड़ रुपये, कैडिला हेल्थकेयर पर डेक्सोलिन के लिए 1.35 करोड़ रुपये, बैक्सटर इंडिया पर आईवी फ्लूइड के लिए 3.55 करोड़ रुपये समेत कुल 316.16 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाकर 260.40 करोड़ रुपये वसूल भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनपीपीए ने अब तक दवा कंपनियों पर कुल 1001 मामलों में 3162 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा और 260 करोड़ रुपये की वसूली कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed