फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   domestic reason will be a key factor in improving economy

अर्थव्यवस्था को सुधारने में अहम होंगे घरेलू कारक

Thu, 13 Dec 2012 10:37 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Dec 2012 10:37 PM IST
विज्ञापन
domestic reason will be a key factor in improving economy

सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार रघुराम राजन का कहना है कि अर्थव्यवस्था में स्थिरता आ रही है। सरकार की ओर से उठाए जा रहे हरेक कदम से आर्थिक विकास को बल मिलेगा। सुधार की इस प्रक्रिया को बल देने की जरूरत है। अर्थव्यवस्था की हालत सुधारने के लिए उन्होंने घरेलू अर्थव्यवस्था पर जोर दिया है। अक्टूबर के दौरान औद्योगिक उत्पादन में सुधार के आंकड़े के बारे में उन्होंने कहा है कि किसी एक आंकड़े से बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


आर्थिक मामलों के विभाग की ओर से 14-21 दिसंबर के दौरान आयोजित होने वाली दिल्ली इकोनॉमिक कॉनक्लेव की जानकारी देते हुए रघुराम राजन ने कहा कि अर्थव्यवस्था की हालत सुधारने में घरेलू कारक अहम भूमिका अदा करेंगे हालांकि विदेशों की आर्थिक स्थितियों का असर जारी रहेगा। घरेलू अर्थव्यवस्था यूरोप और अमेरिका की आर्थिक स्थितियों से प्रभावित रहेगी। राजन के मुताबिक, हाल में जिस तरह से निर्यात गिरा है, इसका असर देश की अर्थव्यवस्था भी पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि अमेरिका और यूरोप के बाजार में मंदी के चलते गत नवंबर में लगातार सातवें महीने देश के निर्यात में कमी आई थी और नवंबर के दौरान यह 4.2 फीसदी गिरा था।
विज्ञापन


अक्टूबर के दौरान औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में दिखे जबरदस्त सुधार के बारे में उनका कहना है कि हमें एक आंकड़े से बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं होना चाहिए क्योंकि यह वृद्धि कम आधार पर हुई है। हमें इसे बाकी चीजों के साथ जोड़कर देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed