फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   discussion on politics increase sale of tea

चुनावी चर्चा ने बढ़ा दी चाय की खपत

Sat, 14 Jun 2014 08:47 AM IST
Updated Sat, 14 Jun 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
discussion on politics increase sale of tea

चुनावी मौसम में चाय पर चर्चा का फायदा सिर्फ भाजपा तक सीमित नहीं है। देश भर में गरमाई राजननीतिक बहस और बैठकों के दौर ने इस साल चाय की खपत 5-6 फीसदी तक बढ़ा दी है। इसे देखते हुए चाय कंपनियां दाम बढ़ाने में जुट गई हैं।

विज्ञापन


मोदी के कैंपेन में चाय की कामयाबी से सबक लेते हुए कई टी-कंपनियां देश भर में अपने टी-लाउंज खोलने में जुट गई हैं। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया टी-ट्रेडर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और मोहिनी टी लीव्ज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रमेश चंद्र अग्रवाल ने अमर उजाला को बताया कि मोदी के अभियान के बाद देश में चाय को लेकर सकारात्मक माहौल बना है।
विज्ञापन


चुनावी चर्चाओं और बैठकों की वजह से भी इस साल चाय की खपत 5-6 फीसदी तक बढ़ी है।

चाय के खुलेंगे लांज

discussion on politics increase sale of tea

लेकिन अभी भी शहरों में ऐसी जगह की कमी है, जहां लोग चाय पर मिल सकें। इसलिए मोहिनी टी ने उत्तर भारत के 10 शहरों में अपना टी-लाउंज खोलने का फैसला किया है।

अग्रवाल ने बताया कि शुरुआत में लखनऊ, कानपुर, चंडीगढ़, मेरठ, देहरादून, बनारस, भोपाल, अमृतसर, लुधियाना और इलाहाबाद में ऐसे टी-लाउंज खोलने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

चाय पर चर्चा के क्रेज को भुनाने के लिए कंपनी अपने टी-लाउंज में कई फ्लेवर की चाय और हल्के नाश्ते के अलावा अखबार और फ्री-इंटरनेट सर्फिंग जैसी सुविधाएं देने पर विचार कर रही है। इस तरह की टी-लाउंज अगले एक साल के भीतर तैयार हो जाएंगे।

कानपुर से शुरू हुई मोहिनी टी कंपनी ने हाल ही में दिल्ली, बिहार और जम्मू-कश्मीर में विस्तार किया है। कंपनी घरेलू बाजार के अलावा चाय के निर्यात पर भी जोर दे रही है।

20-25 रुपये महंगी हुई चाय

discussion on politics increase sale of tea

इस साल मानसून सामान्य से कम रहने के अनुमान का असर चाय के प्याले पर पड़ने लगा है। अप्रैल से शुरू होने वाले सीजन में चाय का उत्पादन 17-18 फीसदी गिरा है।

इसे देखते हुए चाय कंपनियों ने अपने दाम 20-25 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए हैं। बारिश में कमी की आशंका को देखते हुए चाय के दाम अभी 10 रुपये और बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed