फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   diesel, kerosene and lpg price will hike

महंगे दिन: डीजल, रसोई गैस और केरोसिन के बढ़ेंगे दाम

Tue, 24 Jun 2014 06:39 PM IST
Updated Tue, 24 Jun 2014 06:39 PM IST
विज्ञापन
diesel, kerosene and lpg price will hike

डीजल के बाद सरकार रसोई गैस और केरोसिन के दाम बढ़ाने जा रही है।

विज्ञापन


रसोई गैस सिलेंडर की कीमत हर महीने पांच रुपये और केरोसिन के दाम प्रति लीटर पचास पैसे से एक रुपया तक बढ़ाने पर विचार हो रहा है ताकि इन दोनों ईंधनों पर 80,000 करोड़ की सब्सिडी धीरे-धीरे खत्म की जा सकी।

सब्स‌िडी हटने से और बढ़ेंगे दाम

diesel, kerosene and lpg price will hike

यूपीए सराकर ने पिछले साल जनवरी में हर महीने डीजल के दाम पचास पैसे प्रति लीटर बढ़ाने की व्यवस्था लागू की थी। दो मौकों को छोड़कर यह बढ़ोतरी जा रही और अब इस पर प्रति लीटर सिर्फ 1.62 रुपये की सब्सिडी ही दी जा रही है।

मोदी सरकार की ओर से यूपीए के इस फैसले को बरकरार रखने की स्थिति में डीजल पर रही-सही सब्सिडी भी खत्म हो जाएगी। इस कवायद से आखिर डीजल की कीमतें बाजार से जुड़ जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उठाए जा सकते हैं बड़े कदम

diesel, kerosene and lpg price will hike

दाम बढ़ाने की पहल से जुड़े सूत्र के मुताबिक डीजल मॉडल का इस्तेमाल रसोई गैस और केरोसिन पर भी किया जाएगा। इस वक्त 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर पर 432.71 रुपये की भारी-भरकम सब्सिडी दी जा रही है।

अगर इसके दाम में हर महीने पांच रुपये की बढ़ोतरी की जाती है तो पूरी सब्सिडी खत्म होने में सात साल का वक्त लगेगा। सूत्रों के मुताबिक अगर राजनीतिक नेतृत्व मजबूत कदम उठाए यह बढ़ोतरी दस रुपये तक भी हो सकती है।

विज्ञापन

आम लोगों की बढ़ेंगी मुश्क‌िलें

diesel, kerosene and lpg price will hike

केरोसिन तेल के हर लीटर पर 32.87 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। अगर इसकी कीमत हर महीने एक रुपया बढ़ाई जाती है तो पूरी सब्सिडी खत्म होने में ढाई साल लगेंगे।

ईंधन सब्सिडी सरकारी खजाने पर सबसे बड़ा बोझ है। मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान डीजल, रसोई गैस और केरोसिन पर 1,15,546 करोड़ रुपये दिए जाने का अनुमान है। इनमें से रसोई गैस की सब्सिडी 50,324 करोड़ और केरोसिन 29,488 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed