फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   details of the stock of gold in possession of sree padmanabhaswamy temple

मंदिरों से निकला सोने का खजाना, तो गिरेंगे सोने के दाम

Sat, 07 Sep 2013 11:48 AM IST
सचिन यादव/टीम डिजिटल
सचिन यादव/टीम डिजिटल Updated Sat, 07 Sep 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
details of the stock of gold in possession of sree padmanabhaswamy temple
केरल में मंदिरों के बोर्ड को आरबीआई की तरफ से भेजी गई चिट्ठी से देश के सर्राफा बाजार में भी काफी हलचल है।
विज्ञापन


आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय से मंदिरों के बोर्ड को मिली चिट्ठी में मंदिरों के तहखानों में रखे सोने के भंडार की मात्रा के बारे में पूछा गया है।

एक अनुमान के मुताबिक तिरूअनंतपुरम स्थित श्री पदमनाभस्वामी के छह द्वारों के अंदर सोने के बड़े भंडार हैं।

इनमें से पांच भंडारों में सोने का कुल मूल्य 1,00,000 करोड़ रुपए आंका गया है।

बाजार में यह हलचल है कि अगर सरकार ने मंदिर से सोने को खरीदा तो बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है। साथ ही आयात होने वाले सोने पर भी नियंत्रण लगाया जा सकता है।

दिल्ली स्थित एशिया के सबसे बड़े सर्राफा बाजार कूचा महाजनी में दिल्ली बुलियन मर्चेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विमल गोयल ने बताया कि सरकार को मंदिरों की तरफ न देखकर गोल्ड बांड स्कीम लानी चाहिए।
विज्ञापन


गोल्ड बांड स्कीम के तहत सरकार लोगों से सोना लेकर उन्हें प्रतिवर्ष ब्याज दे सकती है। साथ ही एक निश्चित अवधि के बाद लोगों को उनका सोना भी वापस मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्कीम को केन्द्र सरकार पहले भी बाजार में ला चुकी है।

सरकार लोगों से लिया गया सोना देश के सर्राफा बाजार के व्यापारियों को दे सकती है।

इस तरह से केन्द्र सरकार सोने के आयात पर सीधे तौर पर नियंत्रण पा सकती है।

वहीं एक कारोबारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि सर्राफा बाजार में इस खबर से अफरा-तफरी का माहौल है।

कारोबारियों को मालूम है कि अगर केन्द्र सरकार को केरल के मंदिरों से सोना मिल गया तो देश में सोने के आयात के साथ-साथ सोने की कीमतों में गिरावट आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed