फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   denmark set to turn cash free soon

इस देश में बंद हो रहा है पैसे-रुपयों का चलन

Fri, 08 May 2015 05:06 PM IST
Updated Fri, 08 May 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
denmark set to turn cash free soon

डेनमार्क जल्द ही दुनिया का पहला ऐसा देश बनने वाला है जहां पर कोई भी कैश लेकर नहीं घूमेगा। किसी भी चीज के पैसे चुकाने के लिए कैश नहीं, बल्कि कार्ड की जरूरत होगी।

विज्ञापन


डेनमार्क की सरकार ने कहा है कि अगले साल से क्लोथ रिटेलर, रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप वाले कैश में भुगतान लेने के लिए बाध्य नहीं रहेंगे।

ऐसे में ये चौंकने वाली बात नहीं होगी कि किसी की जेब में लाखों रुपए पड़े हों और रेस्टोरेंट सामने हो, फिर भी वह अपनी भूख नहीं मिटा सकेगा।

घटेगा कैश के रख-रखाव का खर्च

denmark set to turn cash free soon

ये प्रपोजल इकोनॉमिक ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। सरकार का मानना है कि इससे देश में कारोबार करने वालों की लागत घटेगी, जिससे प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी।

डेनमार्क में कैश बंद करने से रिटेलर्स कैश की सिक्योरिटी पर होने वाले खर्च से बच सकेंगे, जिससे सिक्कों और नोटों के रख-रखाव का खर्च भी कम हो जाएगा।

डेनमार्क के लोग पहले से ही पेपर और मेटल मनी से दूर हो रहे हैं। लगभग एक तिहाई लोग ऑफिशियल डांस्के बैंक ऐप 'मोबाइल पे' का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे पैसों का भुगतान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed