फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   deal between flipkart and myntra

2000 करोड़ में फ्लिपकार्ट की हुई मिंत्रा

Thu, 22 May 2014 03:20 PM IST
Updated Thu, 22 May 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
deal between flipkart and myntra

देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट ने जानी-माने फैशन रिटेलर मिंत्रा डॉट कॉम को खरीद लिया है। करीब ३० करोड़ डॉलर में हुए इस सौदे के बाद मिंत्रा की 1०० फीसदी हिस्सेदारी फ्लिपकार्ट के पास रहेगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार हो हुए इस विलय और अधिग्रहण के ऐलान के साथ ही ई-कॉमर्स में कंसोलिडेशन का दौर शुरू हो गया है।

फैशन इंडस्ट्री में छाने का मौका

deal between flipkart and myntra

मिंत्रा के विलय के बाद फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स बाजार में फ्लिपकार्ट का दबदबा और भी बढ़ जाएगा। वर्ष २००७ में फ्लिपकार्ट का बिजनेस किताबों की ऑनलाइन बिक्री के साथ शुरू हुआ था।

जिसके बाद कंपनी कामयाबी की सीढिय़ां चढ़ती गई और मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट की बिक्री में हाथ आजमाए। मिंत्रा डॉट कॉम ने खुद को शुरू से ही फैशन रिटेलर के तौर पर स्थापित किया है।

इस डील के बाद फ्लिपकार्ट में फैशन एक प्रमुख कैटेगरी बन जाएगी। जिसका नेतृत्व मिंत्रा के संस्थापक मुकेश बंसल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

600 करोड़ रुपए का निवेश

deal between flipkart and myntra

फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल का कहना है कि कंपनी फैशन कारोबार के विस्तार पर करीब १० करोड़ डॉलर (करीब ६०० करोड़ रुपये) का निवेश करेगी।

हालांकि, फ्लिपकार्ट ने इस सौदे की रकम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कारोबार जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि यह सौदा करीब ३० करोड़ डॉलर में हुआ है।

भारतीय ई-कॉमर्स के सबसे बड़े अधिग्रहण के बाद अमेजॉन और ईबे जैसी विदेशी रिटेल कंपनियों को भारत में कड़ी टक्कर मिलेगी। भारत में सालाना करीब १२ हजार करोड़ का ऑनलाइन रिटेल बाजार है, जिसमें अभी संगठित क्षेत्र की हिस्सेदारी ४० फीसदी के आसपास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed