फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Crisil launches inflation linked Government Securities Index

क्रिसिल ने लांच किया महंगाई आधारित प्रतिभूति सूचकांक

Fri, 19 Sep 2014 10:10 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 19 Sep 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
Crisil launches inflation linked Government Securities Index

क्रिसिल रिसर्च ने महंगाई आधारित सरकारी प्रतिभूति सूचकांक (क्रिसिल आईआईजीएस इंडेक्स) लांच किया है। भारतीय बांड बाजार के लिए यह पहला सूचकांक है।

विज्ञापन


क्रिसिल आईआईजीएस का उद्देश्य भारत सरकार द्वारा जारी की गई महंगाई आधारित प्रतिभूतियों के पोर्टफोलियो के प्रदर्शन की निगरानी करना है। रिसर्च फर्म का मानना है कि यह सूचकांक इस तरह की प्रतिभूतियों के प्रदर्शन का विश्लेषण और आकलन करने के लिए उचित और आसानी से उपलब्ध बेंचमार्क उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


कैपिटल मार्केट के वरिष्ठ निदेशक संदीप सभरवाल ने कहा कि 2013 में अपनी लांचिंग के बाद से महंगाई आधारित सरकारी प्रतिभूतियों को म्यूचुअल फंड मार्केट में लोकप्रियता हासिल हुई है। महंगाई आधारित दो फंड पहले ही लांच किए जा चुके हैं और कुछ जल्द ही बाजार में उतरने को तैयार हैं। हमारा मानना है कि क्रिसिल आईआईजीएस इंडेक्स इन फंडों के लिए एक वास्तविक बेंचमार्क इंडेक्स की आवश्यकता को पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसिल रिसर्च के प्रेसिडेंट मुकेश अग्रवाल ने कहा कि इस सूचकांक की लांचिंग भारत में डेट एवं हाइब्रिड सूचकांकों में क्रिसिल की अग्रणी स्थिति को प्रकट करती है। उम्मीद है कि यह सूचकांक इंडेक्स फंड जैसे निवेश उत्पादों के लिए एक बेंचमार्क और अंतर्निहित सूचकांक के रूप में काम करेगा। क्रिसिल मार्केट भागीदार समूहों की सहूलियत के लिए आगे भी सूचकांक विकसित करता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed