फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   corporate deposits may have fears of rigging

कॉरपोरेट एफडी में भी धांधली की आशंका

Mon, 22 Sep 2014 09:05 AM IST
प्रशांत श्रीवास्तव/नई दिल्ली
प्रशांत श्रीवास्तव/नई दिल्ली Updated Mon, 22 Sep 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
corporate deposits may have fears of rigging

बैंकों के अधिकारियों के साथ कॉरपोरेट द्वारा फिक्सड डिपॉजिट के जरिए धांधली का मामला अब और गहराता जा रहा है। देना बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) में हेरा-फेरी का मामला सामने आने के बाद दूसरे बैंकों में इस तरह के घपले होने की आशंका वित्त मंत्रालय को है। जिसे देखते हुए उसने बैंकों से कहा है कि वह अपनी बल्क डिपॉजिट (एक करोड़ रुपये से ज्यादा की जमाओं) की समीक्षा करें।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय को डर है कि बैंकों में फर्जी तरह से कई बड़े एफडी न खुलवाए गए हों। इस मामले में वह आरबीआई को पहले ही जमा लेने के नियमों को सख्त करने को कह चुका है।
विज्ञापन


एक सरकारी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि कुछ बैंकों में यह बात सामने आई है कि कंपनियों के नाम बने ट्रस्ट और एजेंटों की मिलीभगत से एफडी कराने में धांधली की गई है। जिसमें बैंक अधिकारियों के शामिल होने की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत कुछ मामलों में एजेंट ने कंपनी के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए एफडी कराई। उसके बाद एफडी की एवज में ओवरड्रॉफ्ट के रूप में राशि बैंक से निकाल ली। जबकि कंपनी ने किसी तरह के ओवरड्रॉफ्ट की सुविधा नहीं ली थी।

इस तरह के मामलों को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने बैंकों से कहा है कि वह अपनी बल्क एफडी (ज्यादातर कॉरपोरेट द्वारा कराई जाती है) की जांच करें। जिससे कि ऐसे मामलों का पता लगाया जा सके। इसके पहले वित्त मंत्रालय यूको बैैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के फोरेसिंक ऑडिट के निर्देश दे चुका है।


सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों की देना और ओबीसी बैंक के अलावा दूसरे बैंकों के अधिकारियों पर भी शक है। ओबीसी और देना बैंक में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की एफडी के घपले का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed