फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   consumers faith going down says survey

उपभोक्ताओं का भरोसा पड़ रहा सुस्त: सर्वे

Tue, 05 Mar 2013 11:23 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 05 Mar 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
consumers faith going down says survey

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में तेजी से खर्च करने की प्रवृति में आई गिरावट के चलते फरवरी में भी शहरी उपभोक्ताओं का भरोसा सुस्त बना रहा। वित्तीय सर्विस प्रदाता ब्लूफिन के सर्वे में यह बात कही गई है।

विज्ञापन

 
फरवरी में ब्लूफिन का उपभोक्ता भरोसा सूचकांक (सीसीआई) 38 अंक पर रहा। इससे स्पष्ट है कि पिछले महीने के मुकाबले आंकड़े में कोई सुधार नहीं आया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि रोजगार और महंगाई को लेकर निराशा के माहौल में कमी आने के बावजूद उपभोक्ता भरोसा सूचकांक में कोई तेजी नहीं दर्ज की गई।
विज्ञापन


यह सूचकांक अर्थव्यवस्था, खर्च की प्रवृति और रोजगार के संबंध में  शहरी भारतीय उपभोक्ताओं की वस्तुस्थिति का आकलन करने का एक प्रमुख सूचक है। सूचकांक के 50 के नीचे का आंकड़ा निराशाजनक माहौल और ऊपर का आंकड़ा सकारात्मक स्थिति को व्यक्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लूफिन के सीईओ राशिद बिलिमोरिया का कहना है कि खुदरा महंगाई के लगातार चौथे महीने बढ़ने और खाद्य महंगाई दर के 14.08 फीसदी पर पहुंचने से खर्च पर उपभोक्ताओं का सेंटीमेंट जनवरी के मुकाबले 0.8 अंक गिरकर फरवरी में  22.6 अंक पर रहा। सर्वे में महानगरों और छोटे शहरों सहित 18 शहरों के 4,000 शहरी उपभोक्ताओं को शामिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed