फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   congress will urges p chidambaram for common man budget

आम आदमी का बजट बनाएं चिदंबरमः कांग्रेस

Wed, 06 Feb 2013 11:51 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Feb 2013 11:51 PM IST
विज्ञापन
congress will urges p chidambaram for common man budget

महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर लोगों की नाराजगी कम करने के लिए कांग्रेस वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से आम आदमी का बजट बनाने की गुहार लगाएगी। दरअसल, कांग्रेस के सभी पदाधिकारी 14 फरवरी को पार्टी मुख्यालय में वित्त मंत्री के साथ आगामी बजट को लेकर विचार-विमर्श करेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पार्टी पदाधिकारी आम आदमी को महंगाई से राहत देने की गुजारिश वित्त मंत्री से करेंगे। बैठक में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़े दाम को लेकर भी पार्टी नेता चिदंबरम को घेर सकते हैं। साथ ही आयकर दाताओं को कर से राहत देने की मांग भी की जाएगी। बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के शामिल होने की भी संभावना है।
विज्ञापन


यूपीए सरकार के सामने अगले लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी चुनौती जनता का भरोसा जीतने की है। इससे पार पाने के लिए कांग्रेस की कोशिश है कि सरकार आगामी आर्थिक बजट में ज्यादा से ज्यादा लोकलुभावन वायदे जनता से करें। हालांकि कांग्रेस के कई नेता दबी आवाज में यह भी कहते दिखे कि हर बजट से पहले यह बैठक होती है और कांग्रेस पदाधिकारियों की ओर से दी गई राय को सरकार ज्यादा तवज्जो नहीं देती। पार्टी के कई पदाधिकारी यह बात भी बैठक में उठाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed