फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   ciaz is rich with featuers in top end

सियाज के टॉप एंड में है फीचर का जलवा

Mon, 22 Sep 2014 09:04 AM IST
नई दिल्ली / उमेश्वर कुमार
नई दिल्ली / उमेश्वर कुमार Updated Mon, 22 Sep 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
ciaz is rich with featuers in top end
मारुति की नई सिडान कार सियाज का टॉप मॉडल तरह-तरह के फीचर से लवरेज है। सी सेगमेंट की इस कार में वैसे फीचर भी लोडेड हैं, जो काफी महंगी लग्जरी कारों में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

फीचर के बल पर यह कार बाजार में कड़ी प्रतियोगिता दे सकती है। कार अक्तूबर के पहले सप्ताह में बाजार में पेश होगी। फिलहाल इसकी एडवांस बुकिंग चल रही है। एसएक्स 4 को बंद कर उसके स्थान पर इस कार को पेश किया जाना बाजार को काफी रास आ सकता है क्योंकि कोशिश की गई है कि इस कार में वैसी कोई कमी न रहे जो एसएक्स4 को झेलनी पड़ी थी। इस कार को अर्टिगा के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है लेकिन परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए इंजन के वाल्व ट्रेन को थोड़ा मॉडिफाई भी किया गया है, ताकि न सिर्फ माइलेज बढ़ सके बल्कि प्रदूषण मानक भारत चार से आगे के लिए तैयार भी हो सके।
विज्ञापन


कार में है आराम ही आराम
कार की डिजाइनिंग में आराम को वरीयता दी गई है चाहे ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति की हो या पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति की। मारुति ने अपनी छवि के विपरीत इस कार के टॉप मॉडल के इंटीरियर को काफी रिच बनाया है। ड्राइविंग सीट को आगे-पीछे करने के अलावा ऊपर-नीचे भी ऐडजस्ट किया जा सकता है। जेडएक्सआईप्लस में स्टीयरिंग में ऑडियो कंट्रोल के चार सुविधाजनक बटन तो हैं ही साथ ही मोबाइल फोन सुनने, फोन काटने और वॉयस रिकॉग्नीशन के लिए स्टीयरिंग में नीचे की तरफ तीन बटन दिए गए हैं। इनकी ऊंचाई भी इतनी सुविधाजनक है कि ड्राइविंग में दिक्कत न आए। कार की पिछली सीट के लिए एसी के अलग डक्ट के साथ चार्जिंग स्टेशन भी हैं। कार में बिना चाबी की एंट्री के लिए पुश स्टार्ट की माडर्न सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘स्मार्ट प्ले’ है कार का स्पॉटलाइट
सियाज जेडएक्सआईप्लस में लगा इन्फोटेन्मेंट सिस्टम ‘स्मार्ट प्ले’ आने वाली कारों के लिए नजीर बनेगा। इस सिस्टम में म्यूजिक और मीडिया के तमाम विकल्पों (रेडियो, यूएसबी, आईपैड, एसडी कार्ड, ब्यूटूथ) के साथ स्मार्टफोन के साथ सिंक करने की सुविधा है। इससे मोबाइल का हैंड्सफ्री रूप में बहुविध इस्तेमाल किया जा सकता है। कार में रिवर्स के लिए कैमरा लगा है और साथ में सेंसर भी है। रिवर्स करते समय पीछे की चीजें स्मार्ट प्ले के स्क्रीन पर तो दिखती ही हैं, किसी वस्तु के नजदीक आने पर सेंसर के कारण अलार्म भी बजने लगता है। नेविगेशन, फोन और मीडिया के लिए वॉयस रिकॉगनिशन सिस्टम है जो कि काफी सुविधाजनक है।

कितनी देती है एक लीटर में
एआरएआई (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने अपने परीक्षण में सियाज डीजल और पेट्रोल को अपने सेगमेंट में सबसे अधिक माइलेज देने वाली कार पाया है। परीक्षण की स्थिति यानी प्रयोगशाला स्थिति में पेट्रोल कार ने 20.73 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल कार 26.21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दिया। लेकिन जिस पेट्रोल कार से मैनें टेस्ट ड्राइव की उसमें हकीकत अलग दिखी। टेस्ट ड्राइव की पेट्रोल कार का मीटर चालू खड़ी हालत में माइलेज 12 किलोमीटर प्रति लीटर दिखाता रहा। शहरी ड्राइविंग के दौरान भी मीटर इसी के इर्द-गिर्द रहा। बहुत संभव है टेस्ट ड्राइव की कार के कई हाथों से लगातार टफ इस्तेमाल से माइलेज का यह फर्क दिखा हो। बहरहाल, इस कार को चलाते वक्त स्विफ्ट का टैग लाइन अक्सर जेहन में आता रहा -- यू आर द फ्यूल।

कैसी दिखती है कार
टेस्ट ड्राइव के दौरान एक वक्त ऐसा आया जब पार्किंग में इसके बगल में होंडा सिटी खड़ी थी। पीछे से अगर कार का लोगो न दिखे तो एक बार तो कोई भी मात खा जाए कि कौन सिटी है और कौन सियाज। लेकिन दोनों कारों के अगले भाग की बनावट में काफी अंतर है। कार की लंबाई 4490 एमएम और चौड़ाई 1730 एमएम है। ग्राउंड क्लियरेंस 170 एमएम होने से कार का सिडान लुक बहुत अच्छा उभर कर आता है। अपने सेगमेंट में इस कार की लंबाई-चौड़ाई अन्य के मुकाबले थोड़ी अधिक है।


कौन हैं प्रतियोगी और क्या होगी कीमत
कंपनी सिडान सेगमेंट में अपनी जगह बनाना चाहती है और इसमें इसकी प्रतियोगिता मुख्य रूप से होंडा की सिटी के अलावा ह्यूंदे की वेरना और फॉक्सवैगन की वेंटो के साथ है। लेटेस्ट फीचर की लोडिंग के बल पर यह इस सेगमेंट में जगह कब्जा करने की होड़ में रहेगी। जबरदस्त सर्विस नेटवर्क और सुविधाजनक आफ्टर सेल्स मारुति के पक्ष में जाता है। कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत होंडा सिटी की प्रतियोगी होगी, मॉडल के हिसाब से 7.25 लाख से 10.5 लाख रुपये के बीच। मारुति परंपरा के हिसाब से बहुत संभव है कि इसके बेस मॉडल की कीमत होंडा के बेस मॉडल से थोड़ा कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed