फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   china development bank will give loans to lanco

चाइना डेवलपमेंट बैंक देगा लेंको को कर्ज

Mon, 26 Nov 2012 10:05 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 26 Nov 2012 10:05 PM IST
विज्ञापन
china development bank will give loans to lanco

इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी लेंको इन्फ्राटेक ने अपने दो बिजली संयंत्रों के निर्माण के लिए कर्ज हासिल करने के लिए चीन के सरकारी चाइना डेवलपमेंट बैंक (सीडीबी) के साथ एक करार किया है। करार के तहत सीडीबी इन दोनों परियोजनाओं के लिए आवश्यक 2 अरब डॉलर में से 60 करोड़ डॉलर की राशि लेंको को स्वयं उपलब्ध कराएगा। बाकी की राशि के लिए सीडीबी ने चीन के अन्य बैंकों व वित्तीय कंपनियों से धन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


करार पर लेंको इन्फ्रा की ओर से लेंको पावर लिमिटेड के सीएमडी के राजा गोपाल ने तथा सीबीडी की ओर से बैंक के गवर्नन झेंग झीजी ने हस्ताक्षर किए। यह जानकारी देते हुए कंपनी के चेयरमैन एल मधुसूदन राव ने उम्मीद जताई कि चाइना डेवलपमेंट के साथ उसकी यह वित्तीय साझेदारी दीर्घ कालीन महत्व की साबित होगी और दोनों ही पक्ष आगे भी कई परियोजनाओं पर सहयोग करेंगे । लेंको हिमावत और आंध्र प्रदेश में 660 मेगावाट की अपनी दो-दो यूनिटों को शुरू करने के लिए यह कर्ज ले रही है।
विज्ञापन


वर्तमान में लेंको अपनी विभिन्न परियोजनाओं में कुल 4,740 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रही है, जबकि 4,636 मेगावाट क्षमता की उसकी विभिन्न परियोजनाएं विकास के चरण में हैं। कंपनी अपने संयंत्रों में जल, कोयले, गैस के बिजली बनाने के साथ ही सौर और पवन ऊर्जा का भी उत्पादन कर रही है। कंपनी ने 2015 तक कुल 13,000 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। गौरतलब है कि सीडीबी पहले भी लेंको को उसकी अमरकंटक, बाबानाथ और विदर्भ बिजली परियोजनाओं के लिए करीब 20 करोड़ डॉलर का कर्ज दे चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed