फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Chidambaram says inflation declined due to fall in global commodity prices

तो मोदी के जादू से नहीं, इसलिए कम हुई है महंगाई!

Thu, 16 Oct 2014 02:23 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 16 Oct 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
Chidambaram says inflation declined due to fall in global commodity prices

मोदी सरकार की नीतिगत पहल के चलते महंगाई घटने के दावे को बेमानी बताते हुए पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कमोडिटी की कीमतों में गिरावट के चलते महंगाई नीचे आई है। यदि सरकार को लगता है, कि कीमतों में सुधार आगे भी बना रहेगा तो उसे ब्याज दरों में कटौती के लिए रिजर्व बैंक को तैयार करना चाहिए।

विज्ञापन


एनडीए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से महंगाई घटने के दावे के खारिज करते हुए चिदंबरम ने कहा कि सरकार की किसी भी नीतिगत पहल के चलते यदि महंगाई नीचे आई है, तो सरकार उन उपायों की जानकारी दे। खुदरा महंगाई घटकर 6.46 फीसदी पर आ गई, जो जनवरी 2012 में सरकार द्वारा सीपीआई जारी करने की शुरुआत के बाद से सबसे कम है।
विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा कि महंगाई घटने की मुझे भी खुशी है लेकिन हमें स्वयं यह पूछना चाहिए इसकी वजह क्या है। इसकी मुख्य वजह दुनियाभर में कमोडिटी, खासकर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। दूसरी प्रमुख वजह 2014-15 के लिए राजकोषीय घाटे को 4.1 फीसदी के दायरे में रखने की सरकार की प्रतिबद्धता है। यूपीए-2 ने अपने अंतरिम बजट में यही लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि सरकार का मानती है, कि महंगाई दर में कमी एक वास्तविक गिरावट है, तो उसे रिजर्व बैंक को दरों में कटौती के लिए राजी करना चाहिए। चिदंबरम ने कहा कि उन्हें दुख है कि सरकार ने खाद्य सुरक्षा बिल को आगे नहीं बढ़ाया, जिससे 60,000 करोड़ रुपये की बचत हो सकती थी। इसी तरह उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम मनरेगा के संबंध में फंड वापस ले रही है। यह एक निराशाजनक कदम है और उससे मांग पर बुरा असर पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने खुले बाजार में गेहूं व चावल का स्टाक बढ़ाने, एपीएमसी एक्ट में संशोधन के लिए राज्यों पर दबाव डालने, जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई करने और निर्यात पर एमईपी लगाने जैसे कदम उठाए हैं, ये सभी यूपीए सरकार की पहल थी। हालांकि हम इनका स्वागत करते हैं। साथ ही हम यह जानना चाहते हैं कि एनडीए की मौजूदा सरकार ने वो कौन से कदम उठाए हैं, जिनके चलते महंगाई नीचे आई है।


वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा था कि महंगाई में गिरावट की मुख्य वजह एनडीए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम हैं। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही देश निम्न और स्थिर महंगाई दर की स्थिति में आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed