{"_id":"a6a408cc-8175-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"chidambaram-presents-budget-2013","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है बजट 2013 से जुड़ी 50 अहम बातें","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ये है बजट 2013 से जुड़ी 50 अहम बातें
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 28 Feb 2013 02:19 PM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने लोकसभा में आम बजट पेश किया। उन्होंने बतौर वित्तमंत्री आठवीं बार बजट पेश किया है। चिदंबरम के बजट भाषण की मुख्य बातें क्या-क्या रहीं, पढ़ें-
विज्ञापन
* महिला सुरक्षा के लिए 'निर्भया फंड' को 1,000 करोड़
* शहरी विकास के लिए 2,000 करोड़
* पहले महिला सरकारी बैंक के लिए 1,000 करोड़
* पहला महिला सरकारी बैंक अक्टूबर, 2013 तक खुलेगा
* रक्षा आवंटन बढ़कर दो लाख करोड़ से ज़्यादा हुआ
* 12वीं योजना में पांच करोड़ लोगों को प्रशिक्षण
* साल 2014 तक 10 हजार की आबादी वाले सभी कस्बों में एलआईसी का एक दफ्तर।
* विज्ञान तकनीक मंत्रालय को 6200 करेड़
* एएमयू और बीएचयू को 100-100 करोड़ का बजट
* हथकरघा विकास के लिए 2400 करोड़
* बुनकरों को 6 फीसदी पर कर्ज मिलेगा
* लघु-मझोले उद्योग बड़े भी हो जाएं तो 3 साल की छूट
* सात नए शहरों और दो स्मार्ट सिटी का विकास
* दो नए बंदरगाहों के विकास का लक्ष्य
* श्रीनगर-लेह के बीच नया हाइवे बनेगा
* पहले घर के लिए 25 लाख तक के लोन पर रियायत
* फूड सिक्योरिटी बिल के लिए 10,000 करोड़ अतिरिक्त
* JNNURM के लिए 14,873 करोड़
* राजीव गांधी इक्विटी स्कीम उदार बनेगी
* 100 करोड़ का क्रेडिट गारंटी फंड बनेगा
* 50 हजार करोड़ के करमुक्त बॉन्ड
* इंफ्रास्ट्रक्टर में 55 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य
* योजनागत खर्चे 5.55 लाख करोड़ रुपये
* रांची में बायोटेक संस्थान बनेगा
* चावल वाले राज्यों को 1000 करोड़
* यूपीए फ्लैगशिप योजनाओं के लिए 80,190 करोड़
* इंदिरा आवास योजना के लिए 15,184 करोड़
* 80,200 करोड़ ग्रामीण विकास के लिए
* मानव संसाधन के लिए 17 फीसदी
* पूर्वी राज्यों को 1000 करोड़ रुपये
* कृषि विविधीकरण के लिए 500 करोड़
* कृषि कर्ज के लिए सात लाख करोड़
* मनरेगा के लिए 33,000 करोड़
* कृषि मंत्रालय को 27,000 करोड़
* जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीकरण योजना को 14000 करोड़
* 1400 करोड़ पानी साफ करने के प्लांट पर
* वाटरशेड के लिए 5387 करोड़ रुपये
* फिर से बनेगी नालंदा यूनिवर्सिटी
* 15,000 करोड़ से ऊपर पेयजल और स्वच्छता को
* मिड डे मिल के लिए 13,000 करोड़
* 110 करोड़ विकलांगता से निपटने के लिए
* 4,700 करोड़ मेडिकल शिक्षा के लिए
* स्वास्थ्य के लिए 37,000 करोड़
* 1069 करोड़ आयुष विभाग के लिए
* अल्पसंख्यक मंत्रालय को 3,500 करोड़ से ज़्यादा का बजट