फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   ceo of amway india arrested by indian police

एमवे इंडिया का CEO गिरफ्तार

Tue, 27 May 2014 09:54 PM IST
Updated Tue, 27 May 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
ceo of amway india arrested by indian police

डायरेक्ट सेलिंग कारोबार करने वाली कंपनी एमवे इंडिया के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विलियम एस. पिंकने को कंपनी के खिलाफ हुई एक शिकायत के सिलसिले में आंध्र प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पीटीआई के मुताबिक कुर्नूल के पुलिस अधीक्षक रघुरामी रेड्डी ने कहा कि पिंकने को एक वारंट के आधार पर सोमवार को गुड़गांव में हिरासत में लेकर यहां लाया गया।

विज्ञापन

गैरकानूनी मनी सर्कुलेशन योजना चलाने का आरोप

ceo of amway india arrested by indian police

पिंकने की गिरफ्तारी एमवे के माध्यम से गैरकानूनी मनी सर्कुलेशन योजना चलाने के आरोप में की गई है। पिंकने पर प्राइज चीट एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम (बैन) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

यह दूसरा मौका है जब एमवे इंडिया के सीईओ को हिरासत में लिया गया है। साल भर पहले केरल पुलिस ने कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में पिंकने और कंपनी के दो अन्य निदेशकों को गिरफ्तार किया था।

सीईओ की गिरफ्तारी अनुचित

ceo of amway india arrested by indian police

एमवे इंडिया के एमडी एवं सीईओ विलियम स्कॉट पिंकने की गिरफ्तारी को कंपनी ने एक अनुचित कार्रवाई बताया है। कंपनी ने कहा है कि इससे उसके कारोबार के बारे में एक गलत संदेश गया है।

कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक हम अपने सीईओ के गिरफ्तारी की अचानक और अनुचित कार्रवाई से दुखी और सदमे में हैं। पिंकने की जिस मामले में गिरफ्तारी की गई है, वह दिसंबर में दर्ज कराया गया था, लेकिन कंपनी का कहना है कि उसे इस बारे में पहले से सूचना नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed